
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत से जुड़े हालिया बयानों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने बुधवार को प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘दिल्ली वाले अच्छे दोस्त’ अब उनसे गलेनहीं मिलना चाहते। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें ट्रंप जापान मेंकारोबारियों को संबोधित करते हुए एक बार फिर यह दावा करते नजर आए कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को व्यापार के जरिएरोका था। रमेश ने लिखा, “अब तक वह यह दावा 54 बार कर चुके हैं। उन्होंने यह बात अमेरिका, कतर, सऊदी अरब, मिस्र और ब्रिटेन में कही है।उन्होंने यह उड़ान के दौरान और जमीन पर दोनों जगह कही है। अब उन्होंने जापान में भी इसे दोहराया है।”
पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोका
उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, “कोई आश्चर्य नहीं कि उनके ‘दिल्ली वाले अच्छे मित्र’ अब उनसे गले नहीं लगना चाहते।” ट्रंप ने पिछलेमहीने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी यही दावा दोहराया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोका था। दूसरी तरफ भारत का कहना हैकि पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम की समझौता दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधे संवाद के बाद हुआ था।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोका था। दूसरी तरफ भारत का कहना हैकि पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम की समझौता दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधे संवाद के बाद हुआ था।