
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे पर हैं और विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। पीएम मोदी बिहार के समस्तीपुर मेंसमाजवादी नेता और पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान जाएंगे और समस्तीपुर और बेगूसराय में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदीके पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान जाने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या ये सच नहीं है किजनसंघ ने ही अप्रैल 1979 में बिहार में कर्पूरी ठाकुर की सरकार गिराई थी?
प्रधानमंत्री और उनकी ‘ट्रबल इंजन सरकार
कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और उनकी ‘ट्रबल इंजन सरकार’ ने बिहार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी औरआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 65 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश नेसोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘क्या ये मानी हुई बात नहीं है कि जनसंघ, जिससे भाजपा बनी, ने अप्रैल 1979 में बिहार में कर्पूरीठाकुर की सरकार गिरा दी थी क्योंकि तत्कालीन सीएम कर्पूरी ठाकुर ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू किया था?’
भारत रत्न सम्मान से सम्मानित
गौरतलब है कि मोदी सरकार में कर्पूरी ठाकुर को बीते साल भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने आज बिहार दौरे को लेकरसोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को सादर नमन! आज समस्तीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्यप्राप्त होगा। फिर दोपहर करीब 12:15 बजे वहां के अपने परिवारजनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा। इसके बाद लगभग 2 बजे बेगूसराय कीजनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। बिहार की जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बताता है कि इस बार के विधानसभा चुनावोंमें भी भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत मिलने जा रही है।’ कांग्रेस नेता ने लिखा कि ‘क्या ये सच नहीं है कि उस समय संघ और जनसंघ के नेताओं नेकर्पूरी ठाकुर को सबसे ज्यादा गालियां दी थीं?’ जयराम रमेश ने पूछा, ‘क्या यह सच नहीं है कि 28 अप्रैल, 2024 को उन्होंने खुद जाति जनगणनाकी मांग करने वालों को ‘शहरी नक्सली’ कहा था और संसद (20 जुलाई 2021) और सुप्रीम कोर्ट (21 सितंबर 2021) दोनों में उनकी सरकार नेजाति जनगणना को साफ तौर पर खारिज कर दिया था?’