
उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार द्वारा 8 आईएएस और 15 पीसीएस अधिकारियोंके तबादले किए गए हैं। स्थानांतरण सूची में शामिल पीसीएस अधिकारियों में कई उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और अन्यप्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं। दीप्ति देव यादव को प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ से स्थानांतरित कर अपर आयुक्त, लखनऊमंडल बनाया गया है। वहीं, राज बहादुर को ललितपुर से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखनऊ नियुक्त किया गया है। जय प्रकाशको भी प्रधान प्रबंधक पद से हटाकर गोरखपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है, जबकि अजय कुमार को भी इसी पद पर गोरखपुर भेजा गया है।सहदेव कुमार मिश्र, जो पहले सोनभद्र में ADM थे, अब गोरखपुर के ADM (प्रशासन) होंगे। दशरथ कुमार को प्रयागराज से स्थानांतरित कर उपसंचालक चकबंदी, गोरखपुर बनाया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में गजेंद्र कुमार को नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर से स्थानांतरित कर मुख्य राजस्व अधिकारी, अयोध्या नियुक्त किया गया है।कल्पना जायसवाल को बदायूं में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि वागीश कुमार शुक्ला अब सोनभद्र के अपरजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) होंगे। भारत, जो गोंडा में उपजिलाधिकारी थे, अब अयोध्या नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनेंगे। इसके अलावाअंकित कुमार, रमेश कुमार, कुलदीप सिंह और मनी अरोरा को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊऔर नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर के पद शामिल हैं।
आईएएस अधिकारियों के तबादलों में आलोक कुमार-3 को नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के प्रमुख सचिव पद पर बनाए रखते हुएपुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण और सामान्य प्रशासन विभाग तथा हिंदी संस्थान के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राकेशकुमार सिंह-2 को मुख्यमंत्री कार्यालय से स्थानांतरित कर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कासीईओ बनाया गया है। योगेश कुमार को गृह विभाग से हटाकर प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक, सहकारी समितियां बनाया गया है।
हीरा लाल को सहकारी समितियों के आयुक्त पद से हटाकर राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव बनाया गया है। अनामिका सिंह को अब महिलाकल्याण एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और वन, पर्यावरण एवंजलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। भवानी सिंह खंगारौत को प्रतीक्षारत सूची से निकालकर विशेष सचिव, राजस्व विभागबनाया गया है। वहीं, सान्या छाबड़ा को पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है, और ईशाप्रिया को पर्यटन निगम का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया