"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

गेस्ट हाउस कांड का जिक्र कर मायावती ने जायज ठहराया टाइप-8 बंगला, सुरक्षा को बताया बड़ी वजह

राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूती प्रदान करने के बजाय ‘अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस’ (AI) को सफलता की कुंजी बताने की स्वार्थी चर्चाएं चल रही हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यूपी में जैसे-जैसे चुनाव पास आएंगे, जो लोग हमारे खिलाफ हैं, वे हमें सत्ता से दूर रखने की और भी कोशिश करेंगे। हमारे खिलाफ साजिश करेंगे। सिर्फ यूपी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सभी ‘अंबेडकरवादियों’ को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का आत्म-सम्मान पाने के आंदोलन को मजबूत करने के लिए काम करते रहना चाहिए। मैंने स्वीकार कर लियाउन्होंने कहा कि बसपा के यूपी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने की बात फेक न्यूज है। यह बिल्कुल गलत, झूठ, हवा-हवाई व मनगढ़ंत है। बसपा अकेले अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। बसपा के लोगों को यह अच्छी तरह से मालूम है कि कांग्रेस, सपा व भाजपा आदि पार्टियों की सोच संकीर्ण व अंबेडकर विरोधी है। ये लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ही इस प्रकार की घिनौनी साजिशें करते रहते हैं। पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता हाथी की मस्त चाल चलते रहें। 2007 की तरह ही अकेले चुनाव लड़कर फिर से बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं। बसपा सुप्रीमो ने दिल्ली के बंगले पर कहा कि मेरी सुरक्षा के हिसाब से लंबे समय बाद टाइप-8 बंगला अलाट हुआ है। इसे मैंने स्वीकार कर लिया है। लेकिन, कुछ लोग इसके बारे में भी गलत व गुमराह करने वाली बातें फैला रहे हैं। इससे भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अंबेडकरवादी लोग देशभर में जुट जाएंउन्होंने कहा कि सपा सरकार व इनके मुखिया के इशारे पर ही दो जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड में मुझ पर जानलेवा हमला हुआ। इसके बाद 03 जून 1995 को बसपा के नेतृत्व में यूपी में पहली सरकार बनी। उसी समय से सुरक्षा कारणों से मुझे तत्कालीन भारत सरकार द्वारा उच्च सुरक्षा दी गई थी। वह सुरक्षा खतरा कम होने के बजाय अब और भी बढ़ गया है। इस नाते टाइप-8 का बंगला मिला है। मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान के लिए अंबेडकरवादी लोग देशभर में जुट जाएं। दिल्ली में टाइप-8 बंगला अलाट होने के पीछे उन्होंने लखनऊ के गेस्ट हाउस कांड के बाद बढ़ा सुरक्षा खतरा बताया।

अजित पवार के निधन के बाद डिप्टी सीएम पद पर सस्पेंस, सुनील तटकरे बोले—अंतिम फैसला सीएम फडणवीस लेंगे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शनिवार को एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार के उस बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें एनसीपी सांसद और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद के लिए नामित किए जाने की कोई जानकारी नहीं है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए सुनील तटकरे ने कहा कि अजित पवार के निधन के बाद खाली हुए उपमुख्यमंत्री पद पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लेंगे। एनसीपी की बैठक शनिवार दोपहर होने वाली है। इस बैठक के बाद पार्टी डिप्टी सीएम पद के लिए अपना नाम मुख्यमंत्री को सौंपेगी। यह पद अजित पवार के निधन के बाद खाली हुआ है। राजनीतिक फैसलों की जल्दी को लेकर सवाल पूछा गयाइस बीच शरद पवार ने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह फैसला उनकी पार्टी ने लिया होगा। मैंने आज अखबार में कुछ नाम देखे, जैसे प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे, जो फैसलों की पहल कर रहे हैं। इस पर मेरी कोई चर्चा नहीं हुई है।’ जब अजित पवार के निधन के तुरंत बाद राजनीतिक फैसलों की जल्दी को लेकर सवाल पूछा गया, तो शरद पवार ने इशारों में कहा कि ये फैसले मुंबई में महायुति सरकार के नेता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे। सदस्य इस पद पर आसीन होताअजित पवार के निधन के बाद आज महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण करने की खबरों पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, ‘यह एनसीपी का आंतरिक मामला है। यह उनके परिवार और पार्टी का मामला है; वे जो भी फैसला लें, वह उनकी मर्जी है। दुख की इस घड़ी में वे जो भी निर्णय लें, हम उनका समर्थन करते हैं।’ वहीं एनसीपी (एसपी) विधायक संदीप क्षीरसागर ने कहा, ‘मुझे पहले इसकी जानकारी नहीं थी; मुझे आज ही पता चला है। अगर पवार परिवार का कोई सदस्य इस पद पर आसीन होता है, तो हमें खुशी होगी।’