"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

यून सुक योल को मार्शल लॉ लगाने पर 5 साल की सजा, राजनीति में हलचल

दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को पांच साल जेल की सजा सुनाई है। ये सजा यून सुक योल को देश में मार्शल लॉ लागू करने के एक मामले में सुनाई गई है। यून सुक योल पर 2024 के अंत में देश में मार्शल लॉ लगाने के आरोप में आठ मामले दर्ज किए गए थे। इन्हीं में से पहले मामले में सजा सुनाई गई है। उनके खिलाफ सबसे गंभीर आरोप यह है कि उन्होंने मार्शल लॉ लागू करने के दौरान एक विद्रोह का नेतृत्व किया, और इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति को मौत की सजा तक हो सकती है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने पूर्व राष्ट्रपति के लिए 10 साल जेल की सजा की मांग की थी। जिसकी योल की कानूनी टीम ने आलोचना की और आरोप लगाया कि 10 साल सजा की मांग राजनीति से प्रेरित है और इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। कुछ समय के लिए मार्शल लॉ लगायायून सुक योल को महाभियोग द्वारा राष्ट्रपति पद से हटाया गया था और उसके बाद गिरफ्तार किया गया था। यून सुक योल पर आरोप है कि उन्होंने दिसंबर 2024 में देश में कुछ समय के लिए मार्शल लॉ लगाया था। हालांकि यून ने अपने बचाव में कहा कि उनका देश को सैन्य शासन के अधीन रखने का कोई इरादा नहीं था बल्कि वे सिर्फ लोगों को ये दिखाना चाहते थे कि उदारवादियों द्वारा अपने एजेंडा को चलाने के लिए संसद को नियंत्रित किया जा रहा है। जांच में कहा गया कि यून सुक योल ने अपने शासन को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए देश में मार्शल लॉ लगाया था। पूर्व राष्ट्रपति पर बगावत, सत्ता के गलत इस्तेमाल और अन्य आपराधिक मामलों में आरोप तय किए गए हैं।

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद मादुरो के बेटे का बड़ा बयान, इतिहास बताएगा गद्दार कौन हैं

वेनेजुएला पर बड़ी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद निकोलस मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा का बयान सामने आया है। स्थानीय दैनिक एल-कोऑपरेटिव की रिपोर्ट के अनुसार निकोलस मादुरो गुएरा ने कहा कि इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन हैं? गुएरा का यह बयान अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद आया है। दरअसल अमेरिकी सैना ने उनके पिता और प्रथम महिला सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके साथ ही उन्हें मुकदमे का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क लाया गया है। निकोलस मादुरो इस समय अमेरिकी हिरासत मेंसोशल मीडिया पर प्रसारित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में, मादुरो गुएरा ने सत्तारूढ़ आंदोलन के भीतर संभावित विश्वासघात की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इतिहास उन लोगों को बेनकाब करेगा, जो इसके लिए जिम्मेदार हैं। इतिहास बताएगा कि गद्दार कौन थे, इतिहास इसका खुलासा करेगा। इसके साथ ही उन्होंने भीतर एक आंतरिक साजिश की ओर इशारा करते हुए यह बात कही। सत्तारूढ़ यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला (पीएसयूवी) के सदस्य मादुरो गुएरा ने कहा कि हाल के घटनाक्रमों के बावजूद पार्टी एकजुट रहेगी। उन्होंने समर्थकों से 4 और 5 जनवरी को सार्वजनिक प्रदर्शनों में भाग लेने का आह्वान किया। ताकि नेतृत्व के इर्द-गिर्द एकजुटता को मजबूत किया जा सके। उन्होंने बाहरी आक्रमण का जवाब देने के लिए राजनीतिक और सैन्य समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि निकोलस मादुरो इस समय अमेरिकी हिरासत में हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आंदोलन विभाजन या मनोबल में कमी की अनुमति नहीं देगा। यह उनकी पहली अदालती पेशी होगीएल-कोऑपरेटिव ने रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग में कहा कि सत्ताधारी खेमा दृढ़ है और लामबंद होने के लिए तैयार है। हम ठीक हैं, हम शांत हैं। आप हमें सड़कों पर, इन लोगों के साथ देखेंगे। वह हमें कमजोर देखना चाहते हैं। हम सम्मान के झंडे बुलंद करेंगे। क्या इससे हमें दुख होता है? बिल्कुल दुख होता है, बिल्कुल गुस्सा आता है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाएंगे, धिक्कार है! मैं अपनी जिंदगी, अपनी मां, सिलिया की कसम खाता हूं वह ऐसा नहीं कर पाएंगे।इस बीच, निकोलस मादुरो और सिलिया फ्लोरेस अमेरिकी हिरासत में हैं। सोमवार को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की एक संघीय अदालत में पेश होने की उम्मीद है। उन पर कथित तौर पर नारको-आतंकवाद और ड्रग्स तस्करी की साजिश से संबंधित आरोप हैं। सीबीएस न्यूज के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मादुरो और उनकी पत्नी सोमवार (स्थानीय समय) को दोपहर 12 बजे एक संघीय न्यायाधीश के सामने पेश होंगे। शनिवार को किए गए अमेरिकी अभियान के बाद यह उनकी पहली अदालती पेशी होगी।

रुस के राष्ट्रपति पुतिन के काफिले की लिमोजिन कार में हुआ बड़ा धमाका, एफएसबी मुख्यालय के पास हुआ हादसा

मॉस्को के एफएसबी खुफिया विभाग के मुख्यालय के उत्तर में अचानक व्लादिमीर पुतिन के काफिले में शामिल लिमोजिन कार में विस्फोट हो गया. फुटेज के मुताबिक पहले कार के इंजन में आग लगी और बाद में यह अंदरुनी हिस्से तक फैल गई. रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि घटना के वक्तकार कौन चला रहा था. रूस से बड़ी खबर सामने आ रही है दरसल मॉस्को में एफएसबी मुख्यालय के पास राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले कीलिमोजिन कार में धमाका हुआ है. धमाके के बाद कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई कार में धमाके का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होरहा है. कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.कि मॉस्को के एफएसबी खुफिया विभाग के मुख्यालय के उत्तर में अचानक व्लादिमीरपुतिन के काफिले में शामिल लिमोजिन कार में विस्फोट हो गया. फुटेज के मुताबिक पहले कार के इंजन में आग लगी और बाद में यह अंदरुनी हिस्सेतक फैल गई. कार में आग लगते ही आसपास के रेस्तरां और बार के कर्मचारी मदद के लिए पहुंचे. कि घटना के वक्त कार कौन चला रहा था. बतायाजा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन को 275000 पाउंड वाली लिमोजिन कार काफी पसंद है. उन्होंने यह कार उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उनको भी उपहार में दी है.रूस यूक्रेन युद्ध के बीच क्रेमलिन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमले की आशंका जताई है. सीवरों की तलाशी लेने का दिया था आदेशपिछले दिनों रूसी राष्ट्रपति ने अपने भाषण स्थल पर सीवरों की तलाशी लेने का आदेश दिया था. इसके बाद एफएसओ अधिकारियों को मॉस्को मेंपुतिन के भाषण स्थल के निकट बमों की तलाश में सीवर के दरवाजे और कूड़े के ढेर खोलते देखा गया. क्रेमलिन की रिपोर्ट के बाद राष्ट्रपति केसुरक्षाकर्मियों की तलाशी ली गई. सैनिकों की बंदूकों से मैगजीन निकाल ली गईं हैं बताया यह भी जा रहा है कि पुतिन सार्वजनिक कार्यक्रमों मेंबुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर जा रहे हैं क्रेमलिन पुतिन की सुरक्षा को लेकर गंभीर है.इस दौरान कार से धुंआ निकलता देखा गया है. माना जा रहा है कि इसघटना में वाहन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना के दौरान कार में कौन-कौन मौजूद थाक्योंकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. यूरोवीकली की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा संदेह है कि आग कार के इंजन में लगी हो औरजल्द ही पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया हो. समाचार एजेंसी एपी से बात करते हुए यूक्रेनी सरकार और सैन्य विश्लेषकों ने उम्मीद जताई किरूस, कीव के साथ संभावित वार्ता से पहले अपनी बातचीत की स्थिति को मजबूत करने के लिए 1000 किलोमीटर की सीमा रेखा पर एक नयाआक्रमण शुरू करेगा. यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस, पूर्वोत्तर क्षेत्रों में नए आक्रमण के लिए तैयार हो रहा है.