"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

को-प्रोड्यूसर रहे फिल्ममेकर रवि बागचंदका ने फैशन डिजाइनर एका लखानी से कर ली शादी

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के को-प्रोड्यूसर रहे फिल्ममेकर रवि बागचंदका ने फैशन डिजाइनर एका लखानी से शादी कर ली है। शनिवार को कपल ने अपनी शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर पोज दिए। इस शादी में रानी मुखर्जी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी, क्रिकेटर युवराज सिंह और जहीर खान समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की। शादी में सचिन तेंदुलकर भी पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। पैपराजी को पोज भी दिएशादी में सचिन तेंदुलकर भी पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। यह पहली बार है जब बेटे अर्जुन की शादी के बाद पूरी तेंदुलकर फैमिली एक साथ नजर आई। इस मौके पर सचिन की बहू सानिया चंडोक और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर की बॉन्डिंग देखने लायक थी। साड़ी वाले लुक में दोनों ने पूरी लाइमलाइट बटोरी। अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी इस शादी का हिस्सा बनीं। एक्ट्रेस पैरेट ग्रीन कलर की साड़ी में पहुंचीं, जिस पर गोल्डन कलर की पट्टी थी। इस दौरान रानी ने मुस्कुराकर पैपराजी को पोज भी दिए।