पटना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आज बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर केंद्र सरकार के बजट का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकागया।
बिहार के साथ भेदभाव का आरोप
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि बिहार देश का एक ऐसा राज्य है, जो भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक रूप सेपिछड़ा हुआ है। ऐसे में विशेष राज्य का दर्जा मिलना न केवल बिहार का हक है बल्कि यह राज्य के समग्र विकास के लिए भी जरूरी है। उन्होंने केंद्रसरकार पर आरोप लगाया कि हाल ही में पेश किए गए बजट में बिहार के युवाओं, किसानों, महिलाओं और महंगाई जैसे अहम मुद्दों पर कोई ध्याननहीं दिया गया।
युवाओं का सरकार पर हमला
शिव प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बजट के माध्यम से बिहार को पूरी तरह नजरअंदाज कर ठगने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कियदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया, तो युवा कांग्रेस पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सह प्रभारी रौशनी कुशल जैसवाल, लीगल सेल के चेयरमैन विकास झा, उपाध्यक्ष अशुतोषत्रिपाठी, अमरदीप कुमार, खुशबू कुमारी, खुर्रम खान, मुकुल यादव, विवेक चौबे, सिकंदर कुमार, गौहर अली, राज देव और विशाल यादव समेतसैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक सुर में केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की।
बिहार की जनता से अपील
कार्यक्रम के अंत में युवा कांग्रेस ने बिहार की जनता से अपील की कि वे इस आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें। संगठन ने कहा किराज्य की बेहतरी और हर वर्ग के विकास के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी।