बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन शर्मा का गुरुवार को 70 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।
कांग्रेस के प्रति जीवन समर्पित
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मोहन शर्मा के निधन से वे व्यक्तिगत रूप से अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टीऔर गांधीवादी विचारधारा के प्रति समर्पित किया था। शर्मा अंतिम समय तक संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उन्होंने शर्मा केपरिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है।
कांग्रेस कार्यों में निरंतर सक्रियता
मोहन शर्मा मूल रूप से जहानाबाद के निवासी थे और प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों में निरंतर भाग लेते रहे। उनके निधन पर कांग्रेस विधान मंडलदल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, कौकब कादरी, कृपानाथ पाठक, नरेंद्र कुमार, डॉ. समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, निर्मल वर्मा, ब्रजेश पांडेय, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, हरखू झा, आनंद माधव, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन सहित कईनेताओं ने शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।