नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने वक्फ संशोधन विधेयक में विपक्ष की आपत्तियों को अनदेखा करने के लिए भाजपा पर तीखा हमला किया है। पार्टीके वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट कोनजरअंदाज कर उसका मजाक उड़ाया है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष की राय को दरकिनार कर लोकतंत्र का अपमान कर रही है।
विपक्ष की आपत्तियों को किया नजरअंदाज
संजय सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड पर बनी जेपीसी में विपक्ष के सदस्यों ने रिपोर्ट पर असहमति दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, “जेपीसी का सदस्य होने केनाते हमने अपना विरोध दर्ज कराया, लेकिन उसे शामिल नहीं किया गया। लोकतंत्र में सभी पार्टियों को अपनी राय रखने का अधिकार है। भाजपा कोइससे सहमत या असहमत होने का हक है, लेकिन रिपोर्ट को कूड़ेदान में डालना गलत है। यह इतिहास में दर्ज किया जाएगा और हमें माफ नहीं कियाजाएगा।”
धार्मिक स्थलों की संपत्तियों पर कब्जे का आरोप
संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “आज ये लोग वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं। कल ये गुरुद्वारों, मंदिरों और चर्चों कीजमीनों पर कब्जा करेंगे। इसके बाद ये सारी संपत्तियां अपने पूंजीपति दोस्तों को सौंप देंगे।” उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जनता और विविधधार्मिक समुदायों के खिलाफ बताया।
लोकतंत्र और विविधता पर हमला
संजय सिंह ने राज्यसभा में अपने बयान में कहा कि भारत विविधता में एकता का देश है, जहां हर धर्म के लोगों को अपनी धार्मिक मान्यताओं केअनुसार पूजा-अर्चना करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, “यह शुरुआत है, जो आगे चलकर धार्मिक स्थलों की संपत्तियों पर कब्जे तक पहुंच सकती है।भाजपा की नीतियां लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं और इनसे देश की विविधता को नुकसान पहुंचेगा।”
विपक्ष का विरोध जारी रहेगा
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि भाजपा की वक्फ बोर्ड से जुड़ी नीतियों और संशोधन विधेयक के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। पार्टी नेसरकार से आग्रह किया कि विपक्ष की आपत्तियों पर विचार कर लोकतंत्र के प्रति सम्मान दिखाए।