नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच रिठाला से आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा विधायक और प्रत्याशी महेंद्र गोयल पर हमला हुआहै। शनिवार सुबह करीब 11 बजे सेक्टर 11 में प्रचार के दौरान उन पर हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बादआम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे चुनावी हार की बौखलाहट करार दिया।
हमले के बाद अस्पताल में भर्ती
हमले में गंभीर चोटें आने के कारण महेंद्र गोयल बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी का आरोप है किहमलावरों ने भाजपा का पटका पहना हुआ था और उन्होंने विधायक पर अचानक हमला कर दिया।
केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा चुनावी हार से घबराकर हिंसा पर उतर आईहै। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली में भाजपा बुरी तरह हार रही है, इसलिए अब हमारे नेताओं पर हमले करवा रही है।”
मनीषा सिसोदिया की प्रतिक्रिया
इस घटना उन्होंने कहा, “क्या भाजपा अब ‘आप’ नेताओं की हत्या करवाकर सत्ता हथियाएगी? चुनाव आयोग कब तक आंखें मूंदे बैठा रहेगा?”
सीएम आतिशी ने दिया बयान
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस घटना की निंदा की और कहा कि भाजपा अब गुंडागर्दी के जरिए सत्ता पाने की कोशिश कर रही है। उन्होंनेकहा, “दिल्ली की जनता इनकी हिंसा से नहीं डरेगी और 5 फरवरी को झाड़ू के निशान पर वोट देकर जवाब देगी।”
संजय सिंह ने लगाए आरोप
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा, “भाजपा बुरी तरह हार रही है, इसलिए अबमारपीट पर उतर आई है। चुनाव आयोग को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”
AAP ने जारी किया वीडियो
घटना का वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि भाजपा के समर्थक अब हिंसा पर उतर आए हैं। पार्टी ने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में नहीं होते हुएएक विधायक को धमका सकती है, तो सत्ता मिलने पर आम जनता को भी डराने की कोशिश करेगी।
चुनावी माहौल गर्माया
रिठाला में हुई इस घटना के बाद दिल्ली में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमले करवाने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस मामले पर क्या कार्रवाई करता हैऔर आने वाले दिनों में दिल्ली का चुनावी माहौल किस दिशा में जाता है।