भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शनिवार को राष्ट्रपतिसुबियांतो भारत पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका औपचारिक स्वागत किया। भारत के गणतंत्र दिवस में मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होने वाले वह इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं।
दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई। इसदौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति सुबियांतो का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्वकी बात है कि भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया एक बार फिर इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बना।
संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में बताया कि भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को 2018 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। अबइन संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध और डी-रेडिकलाइजेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग कोप्राथमिकता दी जा रही है।
खास समझौते पर हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री ने बताया कि समुद्री सुरक्षा, अपराध रोकथाम, खोज एवं बचाव और क्षमता निर्माण जैसे मुद्दों पर भारत और इंडोनेशिया के बीच आज एकसमझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दोनों देशों के सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। पीएम मोदी ने यह भीबताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार में भी पिछले कुछ वर्षों में तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष यह व्यापार 30 अरब डॉलर से अधिक हो गया था।
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने जताई कृतज्ञता
राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत में मिले सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह मेरी पहली राजकीय यात्रा है, और भारत में मिलेइस सम्मान के लिए मैं अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के साथ मेरी गहन और स्पष्ट चर्चा हुई।”
दोनों देशों के बीच बढ़ते संतोष पर चर्चा
राष्ट्रपति सुबियांतो ने भारत और इंडोनेशिया के बीच बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी दोनों देशों के लिए नएअवसर लेकर आएगी और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में भी मदद करेगी।