लखनऊ: भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करली। वे अपने कई साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और जॉइनिंग इंचार्ज नितिन शर्मा कीउपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान उनका स्वागत पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम देव सिंह ने किया।
कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित हुए
आनंद शुक्ला ने कांग्रेस की नीतियों और समावेशी विचारधारा की प्रशंसा की। उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस केकार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का वादा किया। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को मजबूत करने के लिए अपना योगदान देने की प्रतिबद्धताजताई।
अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
आनंद शुक्ला के साथ कई अन्य प्रमुख नेताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। इनमें सूर्य प्रसाद दीक्षित, विनीत कुमार, ऋतु शर्मा, उमाकांत बाजपेई, अर्जुन शुक्ला, ज्योति दीक्षित और अजीत शुक्ला पिंटू जैसे नाम शामिल हैं। सभी ने कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त किया।
कांग्रेस के संघर्षों से मिली प्रेरणा
आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर संसद तक किए जा रहे संघर्षों नेउन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धांतों और नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।