छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों काएक दल नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगल में पहुंचा था, तभी यह मुठभेड़ हुई।
12 नक्सलियों के मारे जाने की प्रारंभिक सूचना
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सली मारे गए हैं। हालांकि, क्षेत्र में अब भीरुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी जवानों के लौटने के बाद सामने आ सकेगी।
फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में संयुक्त बलों का अभियान
घटना फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में हुई, जो महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है। यहां सुबह करीब 8 बजे से डीआरजी, एसटीएफ और सी-60 बलों की संयुक्त टीम नक्सलियों से भिड़ी हुई है।
नेशनल पार्क में सघन सर्चिंग अभियान
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान कई नक्सलियों के शव देखे गए हैं, लेकिन इनकी संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना नेबताया कि सुरक्षाबलों को इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर संयुक्त बल रवाना किया गया था। सघन सर्चिंग अभियान जारीहै, और विस्तृत जानकारी अभियान के समापन के बाद ही मिल सकेगी।