बिहार के आरा जिले में सोमवार को एक बड़ी लूट की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। आरा के गोपाली चौक स्थिततनिष्क ज्वेलरी शोरूम में छह बदमाश रिवॉल्वर लेकर घुस गए और शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने करीब 25 करोड़रुपये के गहनों की लूट को अंजाम दिया। शोरूम में लूट के बाद बदमाश तेजी से फरार हो गए, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने उनका पीछा कियाऔर फायरिंग की। पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से कुछ लूटीहुई ज्वेलरी भी बरामद हुई, जबकि चार बदमाश लूटी हुई ज्वेलरी के साथ भागने में सफल रहे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकरकोई भी दंग रह जाएगा।
भोजपुर के एसपी राज ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्टल, 10 कारतूस, और दो बड़े झोले में तनिष्कशोरूम से लूटे गए गहने मिले हैं। शोरूम के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया कि इस शोरूम में उस समय 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ज्वेलरीरखी हुई थी, लेकिन बदमाशों ने 25 करोड़ के गहने ही लूटे। एसपी ने बताया कि पुलिस अब बाकी चार फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि लूट की घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब शोरूम की सफाई चल रही थी। शोरूम के गार्ड ने बताया कि पहले दो बदमाश शोरूम मेंघुसे और फिर दस मिनट बाद चार और बदमाश शोरूम में घुस गए। बदमाशों ने गार्ड के साथ मारपीट की और उनका हथियार छीन लिया। इसके बादउन्होंने शटर को अंदर से बंद कर लिया और 22 मिनट तक लूटपाट की। बदमाशों ने 10.50 बजे शोरूम से लूटपाट करके फरार हो गए।