पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर हिंसा की वारदात सामने आई है। हरनई इलाके में कोयला खनिकों को ले जा रहे एक वाहन कोनिशाना बनाकर बम धमाका किया गया। इस घटना में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलोंको तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिमोट से किया गया विस्फोट
अधिकारियों के अनुसार, धमाका रिमोट से संचालित विस्फोटक उपकरण के जरिए किया गया। डिप्टी कमिश्नर हजरत वली आगा ने जानकारी दी किजब यह हमला हुआ, तब वाहन में 17 खनिक सवार थे।
दो घायलों की हालत नाजुक
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी और आतंकी समूह
खनिज संपदा से भरपूर बलूचिस्तान प्रांत, जो ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है, लंबे समय से हिंसा और विद्रोह का गवाह रहा है।यहां जातीय बलूच अलगाववादी गुट और इस्लामी आतंकी संगठन सक्रिय हैं। हालांकि, अब तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं लीहै।