मॉरीशस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान “द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन” देनेकी घोषणा की। यह सम्मान मोदी को उनके द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में योगदान और भारत-मॉरीशस के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने केलिए दिया जा रहा है। यह सम्मान प्राप्त करने वाले मोदी पहले भारतीय नेता होंगे, और यह उनके लिए 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल और उनकी पत्नी वृंदा गोखुल के अलावा, प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम औरउनकी पत्नी वीणा रामगुलाम को ‘ओसीआइ कार्ड’ (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड) सौंपे। प्रधानमंत्री रामगुलाम ने इसे अपने और उनकी पत्नीके लिए एक सुखद आश्चर्य बताया। मोदी को यह सम्मान मॉरीशस द्वारा दिया जाने वाला पांचवां विदेशी नागरिक सम्मान है।
मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर साझा किया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने केतरीकों पर चर्चा की। मोदी ने बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दूसरी बारशामिल हो रहे हैं। इससे पहले, मोदी ने 2015 में मॉरीशस की यात्रा की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति गोखुल को महाकुंभ से संगम का पवित्र जल और बिहार का सुपरफूड मखाना भेंट किया। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रपतिगोखुल की पत्नी को एक बनारसी रेशमी साड़ी भी उपहार में दी। इस दौरान मोदी ने मॉरीशस में आयुर्वेद उद्यान का भी दौरा किया, जो भारत सरकारकी मदद से स्थापित किया गया था। उन्होंने आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में मॉरीशस को
भारत का महत्वपूर्ण साझीदार बताया।
मॉरीशस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री रामगुलाम सहित 200 गणमान्य लोग हवाई अड्डे पर मौजूद थे। भारतीयसमुदाय की महिलाओं ने पारंपरिक भोजपुरी संगीत ‘गीत गवई’ से उनका स्वागत किया। मोदी ने वहां उपस्थित लोगों के साथ ‘भारत माता की जय’ केनारे लगाए और तिरंगा लहराया, जिससे उनका स्वागत शानदार बना।