प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 19 जनवरी 2025 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 118वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधितकिया। यह वर्ष 2025 का पहला एपिसोड था। सामान्यत: कार्यक्रम महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है, लेकिन 26 जनवरी को गणतंत्रदिवस होने के कारण इसे एक सप्ताह पहले प्रसारित किया गया।
गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ
प्रधानमंत्री ने आगामी गणतंत्र दिवस की बधाई दी और इसे भारतीय गणराज्य की 75वीं वर्षगांठ बताया। उन्होंने संविधान सभा के सदस्यों कोश्रद्धांजलि देते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे नेताओं के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने संविधान सभा की चर्चाओं को देशकी धरोहर बताते हुए उनके विचार साझा किए।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री ने चुनाव आयोग के योगदान की सराहना की। उन्होंने आयोग के प्रयासों कोलोकतंत्र की मजबूती के लिए अहम बताया और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की उनकी प्रतिबद्धता की तारीफ की।
महाकुंभ 2025
प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ 2025 का जिक्र करते हुए इसे विविधता में एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने युवाओं की भागीदारी औरआयोजन में तकनीकी नवाचारों की सराहना की।
अंतरिक्ष में भारत की नई उपलब्धियां
प्रधानमंत्री ने भारतीय स्टार्टअप ‘पिक्सेल’ द्वारा दुनिया का सबसे उच्च-रिज़ॉल्यूशन हाइपर स्पेक्ट्रल सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन ‘फायरफ्लाई’ के सफलप्रक्षेपण की प्रशंसा की। साथ ही, इसरो और आईआईटी मद्रास के अंतरिक्ष अनुसंधान प्रयासों का उल्लेख किया, जिसमें अंतरिक्ष में पौधों को उगानेऔर निर्माण तकनीकों के विकास पर कार्य हो रहा है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
प्रधानमंत्री ने 23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाए जाने की याद दिलाई। उन्होंने नेताजी के साहस और दूरदृष्टि की सराहना करते हुए उनकेजीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।
वन्यजीव संरक्षण में नई पहल
प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में हाल ही में दो नए टाइगर रिजर्व जोड़े गए है छत्तीसगढ़ का गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व और मध्य प्रदेशका रातापानी टाइगर रिजर्व। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
सामाजिक प्रयासों की सराहना
प्रधानमंत्री ने असम के नौगांव जिले के ‘हाथी बंधु’ समूह द्वारा हाथियों और किसानों के बीच संघर्ष को कम करने के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसाकी। इसी तरह, अरुणाचल प्रदेश में दीपक नाबाम के ‘लिविंग होम’ के योगदान को भी सराहा, जो मानसिक और शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों कीदेखभाल करता है।
स्टार्टअप इंडिया की सफलता
प्रधानमंत्री ने ‘स्टार्टअप इंडिया’ की 9वीं वर्षगांठ पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि टियर 2 और टियर 3 शहरों से उभरते स्टार्टअप्स देश मेंउद्यमशीलता के विस्तार का प्रमाण हैं।
जीआई टैग और आर्थिक सशक्तिकरण
प्रधानमंत्री ने निकोबार के वर्जिन नारियल तेल को जीआई टैग मिलने की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस पहल से आदिवासी समुदायों कोआर्थिक मजबूती मिलेगी और महिला स्वयं सहायता समूहों को नए अवसर प्राप्त होंगे।
लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में नागरिकों से गणतंत्र दिवस पर संविधान के मूल्यों को अपनाने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभानेका आह्वान किया।