गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने इस साल के पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 139 पद्म पुरस्कारोंको मंजूरी दी। इन पुरस्कारों में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। इस बार 23 महिलाएं, 10 विदेशी नागरिक और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता सूची में शामिल हैं।
पद्म विभूषण विजेताओं के नाम
पद्म विभूषण से सम्मानित प्रमुख हस्तियों में दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (चिकित्सा), कुमुदिनी लाखिया और लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला), और एमटीवासुदेवन नायर (मरणोपरांत) (साहित्य-शिक्षा) शामिल हैं। इसके अलावा भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) और सुजुकी कंपनी के ओसामुसुजुकी (मरणोपरांत) को भी यह सम्मान प्रदान किया गया।
पद्म भूषण विजेताओं की सूची
पद्म भूषण पाने वालों में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में बिबेक देबरॉय, सामाजिक कार्यों में साध्वी ऋतंभरा, और खेल के क्षेत्र में पीआर श्रीजेश कानाम प्रमुख है। अन्य विजेताओं में रामबहादुर राय (पत्रकारिता), शेखर कपूर (कला), और कैलाश नाथ दीक्षित (पुरातत्व) शामिल हैं।
पद्म श्री विजेताओं की सूची
पद्म श्री से सम्मानित किए गए प्रमुख नामों में गोवा की स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई, पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र डे, औरराजस्थान की लोकगायिका बतूल बेगम शामिल हैं। दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला, कुवैत के योग शिक्षक शेख एजे अल सबा, औरब्राजील के वेदांत गुरु जोनास मैसेट को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्पीएम ने भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! उनकी उपलब्धियां प्रेरणादायकहैं। इन हस्तियों ने समाज को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है और हमें निस्वार्थ सेवा का महत्व सिखाया है।”
पिछले साल का रिकॉर्ड
पिछले साल 132 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए थे, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री शामिल थे। इस बार की सूची मेंविजेताओं की संख्या बढ़कर 139 हो गई है।
पद्म पुरस्कारों का महत्व
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं। इन्हें तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाता है: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्टसेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए), और पद्म श्री (विशिष्ट सेवा के लिए)। ये पुरस्कार समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टयोगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं।