पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का हाइवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।घायलों में से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा गांव गोलुका मोड़ के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअपवैन ने खड़े कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप में 15 से अधिक वेटर सवार थे, जो जलालाबाद की ओर जा रहे थे।
कैसे हुआ हादसा?
हादसे के बाद घटनास्थल से आई तस्वीरें दर्दनाक थीं, जिसमें पिकअप वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों केमुताबिक हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, जिस कैंटर सेटक्कर मारी गई, वह खराब पड़ा हुआ था।
घायमलो को अस्पताल के भर्ती कराया गया
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सड़क सुरक्षा बल की टीमें मौके पर पहुंची। घायलों को जलालाबाद, गुरुहरसहाय और फिरोजपुर केअस्पतालों में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ व्यक्तियों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे में मारेगए लोगों के शवों को जलालाबाद सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचित करने में जुटी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले, 27 दिसंबर को पंजाब के बठिंडा में भी एकभीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए थे।