भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रमआयोजित किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमनकिया।
नेताजी के योगदान को याद किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय राय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा, “नेताजी ने देश की आजादीके लिए आईसीएस जैसी प्रतिष्ठित नौकरी छोड़ी और विदेशी संबंधों का उपयोग कर आजाद हिंद फौज (INA) का गठन किया। उनकी कुर्बानियां औरदेशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी।”
नेहरु और नेताजी के संबंधों पर चर्चा
अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे नेहरू और नेताजी के रिश्तों पर सवाल उठाते हैं, जबकि उनके किसी भी नेता कास्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा, “नेताजी ने ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ‘महात्मा’ कहकर संबोधित किया था। INA में एकब्रिगेड का नाम ‘नेहरू ब्रिगेड’ रखा गया, जो दोनों नेताओं के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है।”
नेहरु द्वारा नेताजी की प्रतिमा का हुआ था अनावरण
अजय राय ने बताया कि देश की आजादी के बाद, प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संसद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 59 फीट ऊंची प्रतिमास्थापित करवाई थी। इस प्रतिमा का अनावरण नेहरू ने खुद किया था, जो नेताजी के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।
कई वरिष्ठ नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, मीडिया विभाग के वाइसचेयरमैन मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, बृजेन्द्र सिंह, और सचिन रावत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।बता दें कि इस अवसर पर सभी नेताओं ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और देश की प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने काआह्वान किया।