नागपुर में एक 17 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि वह गूगल पर अक्सर ‘मृत्यु के बाद क्या होता है’ से जुड़ीजानकारी खोज रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी और आरबीआई के रीजनलडायरेक्टर की इकलौती संतान थी।
विदेशी संस्कृति में थी लड़की की रुचि
पुलिस के अनुसार, मृतका को विदेशी संस्कृतियों और मृत्यु से जुड़े विषयों में गहरी रुचि थी। उसने अपनी डायरियों में इन विषयों पर विस्तार से लिखाथा और कई हफ्तों से आत्महत्या की योजना बना रही थी।
ऑनलाइन मंगाया था चाकू
जांच में पाया गया कि लड़की ने ऑनलाइन एक चाकू मंगवाया था। पहले उसने अपनी कलाई पर चाकू से वार किया, फिर पत्थर के ब्लेड वाले चाकूसे क्रॉस के निशान बनाए। अंत में, उसने अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली।
सुबह मां ने दिखा खून से लतपथ शरीर
सोमवार सुबह करीब 5:45 बजे, छत्रपति नगर स्थित घर में उसकी मां ने बेटी को खून से लथपथ देखा, जिससे वह घबरा गईं। उन्होंने तुरंत पुलिस कोसूचना दी।
पुलिस की जांच जारी
धंतोली पुलिस ने लड़की का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसकी ऑनलाइन गतिविधियों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस नेआकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।