आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को विकासपुरी, द्वारका और मटियाला विधानसभा क्षेत्रों मेंजनसभाओं को संबोधित किया। इन सभाओं में बड़ी संख्या में लोग जुटे और ‘‘फिर लाएंगे केजरीवाल’’ के नारों से माहौल गूंज उठा। संजय सिंह नेविश्वास जताया कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है।
संजय सिंह ने घोषणा की कि ‘‘आप’’ की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने ₹2100 की सम्मान राशि दी जाएगी। इसके साथ ही, ‘संजीवनीयोजना’ के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का संपूर्ण इलाज मुफ्त किया जाएगा, चाहे वह सरकारी अस्पताल में हो या निजी अस्पताल में।
सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव का जिक्र
संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकारी स्कूलों को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने बताया कि जहां पहले बच्चे टाटपट्टी पर बैठते थे, अब वहां एयर कंडीशन क्लासरूम, एथलेटिक ग्राउंड और स्वीमिंग पूल हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा किया और इनकी प्रशंसा की।
भाजपा पर तीखा हमला
भाजपा पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह पार्टी केवल झूठे वादे करती है। उन्होंने कहा, “भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने कावादा किया था, लेकिन 11 साल में 22 करोड़ नौकरियां नहीं दीं। इन्होंने कालाधन वापस लाने और हर व्यक्ति के खाते में ₹15 लाख जमा करने कावादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ।”
उन्होंने भाजपा को ‘श्मशान बनाने वाली पार्टी’ करार देते हुए कहा कि ये लोग स्कूल और अस्पताल बनाने के बजाय कब्रिस्तान और श्मशान की बातकरते हैं।
जनता से ‘‘झाड़ू’’ के समर्थन की अपील
संजय सिंह ने लोगों से 5 फरवरी को ‘‘झाड़ू’’ के निशान पर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा, “झाड़ू दिल्ली, मोहल्ले और देश की सफाई केलिए जरूरी है। भाजपा के झूठ और नफरत की राजनीति को खत्म करने के लिए भी झाड़ू चाहिए।”
महिलाओं और बुजुर्गों के लिए योजनाओं का वादा
उन्होंने महिलाओं को ₹2100 मासिक सम्मान राशि देने की गारंटी दी और कहा कि एक घर में यदि पांच महिलाएं हैं, तो उस घर को हर महीने₹10,500 मिलेंगे। इसके अलावा, बुजुर्गों के इलाज का पूरा खर्च ‘‘आप’’ की सरकार उठाएगी।
भाजपा को ‘‘भारतीय झूठ्ठा पार्टी’’ बताया
संजय सिंह ने भाजपा पर समाज में विभाजन और झगड़े कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी हिंदू-मुसलमान, सिख-ईसाई, जाट-गैर जाट, और किसान-पुलिस के बीच मतभेद पैदा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के लिए कोई सकारात्मक भविष्य नहीं बना सकती। दिल्ली में फिर‘‘आप’’ की सरकार बनाने की अपील करते हुए संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल का काम भाजपा के झूठ पर भारी पड़ेगा।