नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव 2025 के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीमापुरी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भारतीयजनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए महंगाई और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी।
प्रियंका गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के कारण आम जनता को आर्थिक परेशानियोंका सामना करना पड़ रहा है। स्कूली ड्रेस, मोजे, जूते, साड़ी, बिंदी और कॉपी-किताबों तक पर कर लगा दिया गया है, जिससे आम लोगों का जीवनकठिन हो गया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि संसद में बजट पर चर्चा तो हुई, लेकिन महंगाई को कम करने के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहींउठाया गया।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब देश में हैजा फैला था, तब वे लोगों से मिलने गए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की आलोचना करते हुए पूछा कि क्या वे कभी इस तरह जनता के बीच पहुंचे हैं। उनका कहना था कि राजीव गांधी जनता के सवालों कामुस्कुराकर जवाब देते थे, लेकिन आज के समय में अगर कोई प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है।
प्रियंका गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की आजादी का आंदोलन सत्य, अहिंसा और समानता के सिद्धांतों पर आधारितथा, जिसमें हर धर्म और वर्ग के लोग शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी की विचारधारा से जुड़े लोग उस समय अंग्रेजों कीसहायता कर रहे थे और उनकी नीतियों को आगे बढ़ा रहे थे। उनका कहना था कि मौजूदा सरकार जनता की परेशानियों को समझने में असमर्थ है, लेकिन जिस दिन लोग जागरूक होंगे, तब स्थिति बदल जाएगी।