दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री मती रेखा गुप्ता और उनकी पूरी मंत्री परिषद को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकालके लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दिल्लीवासियों से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी, जिन पर विश्वास करके जनता ने उन्हेंसत्ता सौंपी है।
भाजपा सरकार मैनिफेस्टो के हर वादे को पूरा करेगी
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि नईसरकार भले ही हाल ही में बनी हो, लेकिन इसके सभी सदस्य पहले भी जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा कर चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव रखते हैं।
दिल्ली में रुके हुए विकास कार्य होंगे पूरे
सचदेवा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में कई अहम मुद्दों पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से यमुना सफाई, प्रदूषण नियंत्रणऔर कूड़ा मुक्त दिल्ली के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार इन सभी समस्याओं को हल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी औरदिल्ली को एक विकसित राजधानी के रूप में स्थापित करेगी।
महिलाओं का विशेष धन्यवाद, सुरक्षा और विकास रहेगा प्राथमिकता
वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली की महिलाओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने झूठ और भ्रांतियों में न फंसते हुए भाजपा की सरकार को चुना। उन्होंने कहा कि यहडबल इंजन की सरकार महिलाओं के लिए किए गए सभी वादों को पूरा करेगी और चौतरफा विकास को नई गति देगी।
भ्रष्टाचार मुक्त शासन और सर्वांगीण विकास का वादा
सचदेवा ने कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली की जनता ने झूठ, बहाने और भ्रष्टाचार से भरी सरकार देखी है, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केनेतृत्व में एक ऐसी सरकार देखने को मिलेगी, जो विकास, विश्वास और सुशासन पर केंद्रित होगी। भाजपा सरकार दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिएतत्पर रहेगी।