नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस बार पार्टी ने केवल आरोपलगाने की राजनीति की है, जबकि भाजपा ने जनता के बीच सार्थक और सकारात्मक चुनाव प्रचार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता रमेशबिधूड़ी ने ज़मीन पर जाकर प्रभावी अभियान चलाया, जिसका नतीजा 8 फरवरी को स्पष्ट हो जाएगा।
वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपनी नीतियों और सरकार के प्रदर्शन को लेकर जवाब देने में असफल रही है। उन्होंनेकहा, “आम आदमी पार्टी इस चुनाव में आरोपों के जाल में फंस गई है और भाजपा को यह चुनाव ‘गिफ्ट’ करने का काम किया है। परिणाम आने केबाद AAP के अधिकांश मंत्री अपनी सीटें हारने वाले हैं।”
आतिशी और समर्थकों पर गंभीर आरोप
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र को लेकर वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आतिशी और उनके समर्थकों ने गुंडागर्दी की है। उन्होंने दावा किया कि उत्तरप्रदेश की गाड़ियां, जिनमें आतिशी के समर्थक थे, दिल्ली में घुसाईं गईं। इनमें से एक काले रंग की थार (नंबर UP 16 AP 1414) भी शामिल थी।सचदेवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के समर्थक खुलेआम धमकियां दे रहे हैं और पुलिस मुख्यमंत्री के दबाव में काम कर रही है।
AAP पर जनता का भरोसा खत्म: सचदेवा
सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के असली चेहरे को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा, “चाहे AAP कितनी भी चालें चल ले, इस बार जनता इन्हें सही जवाब देने के लिए तैयार है।”
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के बयान ने चुनावी माहौल में और तीखापन ला दिया है। अब सभी की नजरें 8 फरवरी के परिणामों पर टिकी हैं।