दिल्ली में भाजपा की सरकार को शपथ लेने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने उस पर चुनाव के दौरान दिल्लीवालों से किए अपने वादे को पूरा करनेका दबाव बना दिया है। “आप” की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अब भाजपा दिल्लीवालों से किए अपने वादे कोनिभाए। गुरुवार शाम को होने वाली पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए देने की स्कीम को पास करे। दिल्लीकी महिलाओं को भाजपा की सरकार से 8 मार्च तक उनके खाते में 2500 रुपए आने का बेसब्री से इंतजार है।चुनाव के समय प्रधानमंत्री समेतभाजपा के सभी नेताओं ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए देने की स्कीमपास करेंगे। आम आदमी पार्टी उम्मीद करती है कि भाजपा अपने वादे के अनुसार 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2,500 रुपए की सम्मान राशिडाल देगी।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी कैबिनेट को शपथ ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि आजदिल्ली को अपनी चौथी महिला मुख्यमंत्री मिली है। यह दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशी की बात है। मैं उम्मीद करती हूं कि एक महिलामुख्यमंत्री होने के नाते जो वादे भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं से किए हैं, उन वादों को रेखा गुप्ता बखूबी निभाएंगी। चुनाव प्रचार के समय देश केप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के सभी नेताओं ने और खुद रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला को2500 रुपये प्रति माह की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में मिलेगी। उन्होंने साफ-साफ कहा था कि जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी, कैबिनेट कीपहली बैठक में 2500 रुपये प्रति माह की योजना दिल्ली की हर महिला के लिए पास होगी और 8 मार्च को पहली किश्त दिल्ली की हर महिला कोमिल जाएगी।
आतिशी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपनी एक रैली में यहां तक कहा था कि दिल्ली की सभी महिलाएं अपने फोन को अपने बैंक खातों सेलिंक करा लें, ताकि 8 मार्च को उनके पास एसएमएस आ जाए कि उनके खाते में 2500 रुपये जमा हो गए हैं। आज नई सरकार का शपथ ग्रहण होगया। रेखा गुप्ता ने पदभार संभाल लिया और आज शाम को 7 बजे दिल्ली सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक है। इसलिए आज दिल्ली की सभीमहिलाओं की तरफ से मेरी रेखा गुप्ता और भाजपा की दिल्ली सरकार से यह मांग है कि भाजपा ने दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये प्रति माहदेने का जो वादा किया था, उसे आज की कैबिनेट बैठक में पास करे। यही वादा भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नेकिया था कि कैबिनेट की पहली बैठक में यह योजना पास होगी।
आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली की सभी महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि इस कैबिनेट की बैठक में दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये प्रति माहदेने की योजना पास होगी और आठ मार्च तक हम सबके खाते में ढाई हजार रुपये आएंगे। मैं उम्मीद करती हूं कि भाजपा और दिल्ली सरकार कीमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहली कैबिनेट की बैठक में इस योजना को पास करेंगी।
दिल्ली की महिलाओं के लिए भाजपा का वादा: 2500 रुपये प्रति माह की योजना पर नजरें
दिल्ली में भाजपा की नई सरकार के गठन के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने का दबावबढ़ा दिया है। “आप” की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा से आग्रह किया है कि वह अपनी पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को हरमहीने 2500 रुपये देने की योजना को पास करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाएं 8 मार्च तक इस राशि का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, जैसाकि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था।
आतिशी ने भाजपा की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्णक्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेखा गुप्ता, एक महिला मुख्यमंत्री होने के नाते, भाजपा के वादों को निभाने में सक्षम होंगी। चुनाव प्रचार के दौरानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को पास किया जाएगा और 8 मार्च कोमहिलाओं के खातों में राशि जमा की जाएगी।
आतिशी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने रैलियों में महिलाओं से कहा था कि वे अपने फोन को बैंक खातों से लिंक कर लें, ताकि उन्हें 8 मार्च कोयह सूचना मिल सके कि उनके खातों में 2500 रुपये जमा हो गए हैं। अब जब नई सरकार का गठन हो चुका है और कैबिनेट की पहली बैठक आजशाम को होने वाली है, तो उन्होंने रेखा गुप्ता और भाजपा से इस वादे को पूरा करने की मांग की है।
दिल्ली की सभी महिलाएं इस कैबिनेट बैठक में 2500 रुपये प्रति माह की योजना के पास होने की उम्मीद कर रही हैं। आतिशी ने कहा कि यहयोजना न केवल महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, बल्कि भाजपा के वादों को भी साकार करेगी। अब यह देखना होगा कि भाजपाअपनी पहली कैबिनेट बैठक में इस महत्वपूर्ण योजना को लागू करने के लिए क्या कदम उठाती है।