छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर साल 19 फरवरी को मनाई जाती है। महाराष्ट्र समेत पूरे भारत में उन्हें सम्मान और श्रद्धा से याद किया जाताहै। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि, कांग्रेस सांसद और लोकसभामें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर किए गए ट्वीट में एक गलती कर दी, जिसके कारण वह विवादों में घिर गए हैं।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर अपने ट्वीट में लिखा, “छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन और अपनी विनम्रश्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपने साहस और शौर्य से उन्होंने हमें निडरता और समर्पण के साथ आवाज़ उठाने की प्रेरणा दी। उनका जीवन हम सभी केलिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।”
एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा
राहुल गांधी के इस ट्वीट पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “राहुल गांधी ने जानबूझकर यह गलती की है। वे हमेशामहाराष्ट्र के महापुरुषों का अपमान करते हैं। वीर सावरकर का भी अपमान करते हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी ने न केवल छत्रपतिशिवाजी महाराज का बल्कि पूरे महाराष्ट्र और शिवप्रेमियों का अपमान किया है।” एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि स्वरा भास्कर, कमाल खान औरराहुल गांधी जैसे लोग, जो महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं, उनकी निंदा की जानी चाहिए।
प्रसाद लाड ने राहुल गांधी पर देशद्रोह का आरोप लगाया
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र भाजपा के नेता प्रसाद लाड ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमाचलना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब पूरे देश के आराध्य देवता, छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन पर सम्मान और श्रद्धांजलि देने की उम्मीद थी, ऐसेमें राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि के शब्द का उपयोग कर महाराष्ट्र और मराठी लोगों की अवमानना की है। राहुल गांधी को तुरंत अपना ट्वीट वापस लेनाचाहिए और महाराष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।”