केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला किया है। गिरिराज ने कहा कि लालूयादव अब हताश हो चुके हैं और अपने जीवनकाल में ही अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।
‘नीतीश कुमार से बार-बार मदद की उम्मीद’: गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वे उन्हें “बैतरनी पार” करवा देंगे। गिरिराज नेकहा, “लालू यादव बार-बार नीतीश कुमार का नाम ले रहे हैं, लेकिन नीतीश ने कई बार स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा नहीं होगा। यह लालू की हारस्वीकार करने जैसा है।”
बिधूड़ी के बयान पर गिरिराज की प्रतिक्रिया
वायरल वीडियो में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर गिरिराज सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बिधूड़ी ने अपनी गलती स्वीकारकी है। लेकिन कांग्रेस तब चुप क्यों थी जब लालू यादव ने हेमा मालिनी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था? अंतर सिर्फ इतना है किहेमा मालिनी नेहरू खानदान से नहीं थीं।”
गांधी परिवार पर भी साधा निशाना
गुजरात के सूरत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर भी हमला बोला। उन्होंने प्रियंका गांधी के राजनीति में सक्रिय होने कोबीजेपी के लिए कोई चुनौती नहीं बताया। गिरिराज ने कहा, “पूरा गांधी परिवार आ जाए, तो भी बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता। न वे देश के लिएकोई चुनौती हैं और न हमारी पार्टी के लिए।”
नेहरू पर टिप्पणी और तुष्टिकरण का मुद्दा
अजमेर कोर्ट के सर्वे आदेश पर बोलते हुए गिरिराज ने कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने। उन्होंनेकहा, “अगर सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते, तो आज मस्जिदों के विवादित सर्वे की नौबत ही नहीं आती। नेहरू की तुष्टिकरण की नीति ने इन समस्याओंको जन्म दिया। कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया है, लेकिन कानून का पालन न करने वाले लोग अराजकता फैला रहे हैं।”
चर्चा में रहते हैं गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। हालिया वक्तव्य में उन्होंने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति के मुद्दों पर अपनी रायरखते हुए एक बार फिर सियासी बहस को गर्मा दिया है।