अली अनवर: पसमांदा मुस्लिम अधिकारों की आवाज कांग्रेस में
पूर्व जेडीयू सांसद और सामाजिक कार्यकर्ता अली अनवर भी कांग्रेस में शामिल हो गए। अली अनवर ने पसमांदा मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है और कांग्रेस के मंच को समानता का प्रतीक बताया।
निगहत अब्बास : भाजपा नेता
भाजपा की मुखर नेता और महिला अधिकारों की समर्थक निगहत अब्बास ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में कट्टरता और विभाजन की राजनीति को खत्म करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, “एक खास समुदाय को निशाना बनाकर उन्हें दूसरेदर्जे का नागरिक बनाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस का मंच सबको समानता का अधिकार देता है।”
भगीरथ मांझी- दशरथ मांझी के पुत्र
प्रसिद्ध ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी ने आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया।
निशांत आनंद: आप से कांग्रेस तक का सफर
निशांत आनंद, जिन्होंने 2024 में गुरुग्राम से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं, अब कांग्रेस का हिस्सा बन गए। निशांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस की नीतियों का समर्थन किया और बीजेपी पर निशाना साधा।
डॉ. जगदीश प्रसाद: स्वास्थ्य सेवा से राजनीति तक का सफर
डॉ. जगदीश प्रसाद, जो भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में महानिदेशक और एक प्रसिद्ध हृदय सर्जन रह चुके हैं, अब कांग्रेस का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने पर जोर दिया।
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी को होगी। इससे पहले राजनीतिक दलों के बीच जोड़-तोड़ जारी है। हाल ही में कांग्रेस कोझटका लगा था जब पूर्वांचल कमेटी के अध्यक्ष शिवाजी सिंह अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे।
राजनीतिक समीकरण बदलने की उम्मीद
इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने एकजुट होकर बीजेपी की नीतियों की आलोचना की और कांग्रेस के मंच को समानता और समावेशिता का प्रतीक बताया।