दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में भाजपा से दिल्ली की जनता से किए अपने वादेपूरे करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि “आप” सरकार ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के आर्थिक ढांचे को मजबूत किया है और भाजपा को एकसुदृढ़ आर्थिक स्थिति में दिल्ली सरकार सौंपी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को वित्तीय संकट का बहाना बनाए बिना अपने सभी वादे पूरे करने चाहिए।
भाजपा ने हर महिला को 8 मार्च तक ₹2500 देने का वादा किया
आतिशी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली की महिलाओं से ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता का वादा किया था। यह वादाकिया गया था कि कैबिनेट की पहली बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी और 8 मार्च तक महिलाओं के खातों में पहली किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।लेकिन अब भाजपा का कोई इरादा नहीं दिखता कि वह अपने वादों को पूरा करेगी।
भाजपा अपनी नाकामियों का ठीकरा ‘आप’ पर फोड़ेगी’
आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले से ही बहाने बनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी वादाखिलाफी को छिपाने केलिए आम आदमी पार्टी पर वित्तीय संकट का ठीकरा फोड़ने का प्रयास करेगी। भाजपा यह दावा कर सकती है कि “आप” सरकार ने दिल्ली कोआर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है, जबकि सच्चाई इसके उलट है।
“आप” सरकार ने दिल्ली का बजट तीन गुना बढ़ाया
आतिशी ने कहा कि 2014-15 में दिल्ली का बजट ₹31,000 करोड़ था, जो अब 2024-25 में बढ़कर ₹77,000 करोड़ हो गया है। यह आर्थिकविकास अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार से विरासत में मिले कर्ज को“आप” सरकार ने न केवल चुकाया, बल्कि दिल्ली को राजस्व अधिशेष राज्य बनाए रखा।
दिल्ली का कर्ज-जीडीपी अनुपात सबसे कम: आतिशी
आतिशी ने कहा कि दिल्ली का कर्ज-जीडीपी अनुपात 2014 में 6.6% था, जिसे 2024 में घटाकर केवल 3% कर दिया गया है। यह स्थिति भाजपाशासित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से काफी बेहतर है, जहां यह अनुपात क्रमशः 32.5% और 33% है।
कैग रिपोर्ट: दिल्ली देश का एकमात्र रेवेन्यू सरप्लस राज्य
आतिशी ने कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार, 2015 से दिल्ली देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जो राजस्व अधिशेष में है। उन्होंने कहा कि आमआदमी पार्टी ने दिल्ली को आर्थिक रूप से स्थिर बनाया है, और भाजपा को इसे बरकरार रखते हुए अपने वादों को पूरा करना चाहिए।
भाजपा से वादे निभाने की उम्मीद: आतिशी
आतिशी ने भाजपा से अपील की कि वह झूठे बहाने और आरोपों से बचते हुए अपने चुनावी वादों को पूरा करे। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को₹2500 की मासिक आर्थिक सहायता देने के वादे को पूरा करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पर भरोसा कियाहै, और यह भाजपा की जिम्मेदारी है कि वह इस भरोसे को कायम रखे।