प्रोजेक्ट संजू सैमसन’ गंभीर और सूर्या का भरोसा, अश्विन बोले 21 बार जीरो पर आउट हो जाएं, 22वां मौका फिर भी मिलेगा

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को एशिया कप 2025 के पहले मैच में बड़ा मौका मिला. बुधवार को भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें यूएईके खिलाफ प्लेइंग-11 में शामिल कर बड़ा संकेत दिया कि सैमसन पर उनका भरोसा मजबूत है अब इस पर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया हैउन्होंने कहा कि वह इस फैसले से चौंक गए. लंबे समय से टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर रहे टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं, जिससे यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या सैमसन को मौका मिलेगा? लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेंट से पहले साफ कर दिया कि टीमसैमसन का खास ख्याल रख रही है. गिल की गैरमौजूदगी में सैमसन हाल के मैचों में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर रहे थे हालांकि, यूएई केखिलाफ पहले मुकाबले में उन्हें मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने भेजा गया. यह टीम रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, ताकि पारी को स्थिरता दी जासके। यह कदम टीम मैनेजमेंट के सैमसन पर विश्वास को दर्शाता है. मैनेजमेंट उन पर कितना भरोसा करतापूर्व भारतीय ऑलराउंडर और अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब शो ‘ऐश की बात’ में इस फैसले की तारीफ की. उन्होंने कहा, “मैं हैरानहूं, लेकिन बेहद खुश भी हूं कि सैमसन को इतना बैकिंग मिल रहा है कोच और कप्तान का उन पर विश्वास गजब का है सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंकहा था कि- ‘हम उनका ख्याल रख रहे हैं’ और यह साफ दिख रहा है। अगर सैमसन खेल रहे हैं तो उन्हें पावरप्ले में बड़ा रोल निभाना होगा. अगरशुरुआती विकेट गिरता है तो सैमसन को तुरंत भेजना चाहिए. अश्विन ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि संजू सैमसन ने खुद उन्हें अपने और हेडकोच गौतम गंभीर के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया अश्विन ने कहा, ‘संजू ने मुझसे इंटरव्यू में कहा कि गंभीर ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि अगरवह लगातार 21 बार भी शून्य पर आउट हों, तब भी उन्हें 22वें मैच में मौका मिलेगा। यही है ‘प्रोजेक्ट संजू सैमसन’ यह दिखाता है कि टीम मैनेजमेंटउन पर कितना भरोसा करता है. टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा मानतेइस तरह का भरोसा भारतीय क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलता है आमतौर पर खिलाड़ी को लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बाहर कर दिया जाताहै, लेकिन इस बार टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि वह सैमसन के साथ लंबी पारी खेलना चाहते हैं. यह स्पष्ट संकेत है कि कोच गौतम गंभीरऔर कप्तान सूर्यकुमार यादव सैमसन को टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप के हाई-वोल्टेजमुकाबले से पहले इस तरह का भरोसा सैमसन के आत्मविश्वास को और बढ़ा देगा अगर उन्हें लगातार मौके मिलते हैं, तो वह अपनी काबिलियत से टीमको बड़ी जीत दिला सकते हैं भारतीय टीम के लिए यह रणनीति आने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी का भी हिस्सा मानी जा रही है अगले साल टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में होना है. लंबे समय से टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर रहे टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी इस टूर्नामेंटका हिस्सा हैं, जिससे यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या सैमसन को मौका मिलेगा? लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेंट से पहले साफ करदिया कि टीम सैमसन का खास ख्याल रख रही है.
MCD बैठक में AAP नेता अंकुश नारंग का हमला “केवल दावे नहीं, अब चाहिए ज़मीन पर काम”, सफाई, जलभराव, अवैध निर्माण पर उठाए तीखे सवाल

आम आदमी पार्टी के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने करोलबाग जोनल कार्यालय में हुई वार्ड कमेटी मीटिंग में हिस्सा लिया. इस दौरान‘‘आप’’ पार्षदों के साथ करोल बाग जोन में सफाई व्यवस्था, जन-स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग कार्य और जलभराव समेत जनता की अन्य प्रमुख समस्याएंउठाईं उन्होंने निगम अधिकारियों से साफ़ कहा कि इन मुद्दों का तत्काल और ठोस समाधान होना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके. दिल्लीवासियों को साफ़, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण देना आम आदमी पार्टी की हमेशा से प्राथमिकता रही है. अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपासरकार मीटिंग में काम करने के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं करती है बैठक में करोलबाग ज़ोन डिप्टी कमिश्नर श्वेतिकासचान, वार्ड समिति अध्यक्ष पुनीत राय, उपाध्यक्ष कविता चौहान, पार्षद उर्मिला महेंद्र गौतम, महेश कुमार, राकेश जोशी, ज्योति गौतम और अलकाढींगरा सहित ज़ोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. अंकुश नारंग ने नालों की सफाई के मुद्दे को उठायाकरोलबाग जोनल वार्ड कमेटी मीटिंग में अंकुश नारंग ने कहा कि मीटिंग में काम को लेकर चर्चा तो होती है, लेकिन धरातल पर काम नहीं होता है जबबिल्डिंग 5-6 मंजिला बन जाती है, निगम को ख्याल आता है, जबकि निर्माण के दौरान ही निरीक्षण करना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि अवैधनिर्माण का सर्वे किया जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए. अधिकृत कॉलोनी में जर्जर इमारतों का सर्वे रिपोर्ट सभी पार्षदों को दिखाई जाए. उन्होने पूछा कि निगम को बताना चाहिए कि अब तक कितनी जर्जर इमारतों पर कार्रवाई की गई है पिछले साल करोल बाग जोन में पूर्व मेयर महेशखींची के वार्ड में इमारत गिरी थी, उसकी जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट दी जाए. अंकुश नारंग ने नालों की सफाई के मुद्दे को उठाते हुए पूछा किकरोलबाग जोन में आखिरी बार कितने नालों की सफाई हुई? किस-किस ठेकेदार को सफाई का ठेका दिया गया है? उन्होंने अभी तक कितना प्रतिशतकाम पूरा किया है? अगर तय समय में काम नहीं हुआ या कूड़ा नहीं हटाया गया, तो कितनी जुर्माना राशि लगाई गई? उन्होंने इंजीनियरिंग कार्यों कीबात करते हुए कहा कि ठेकेदार को चार फुट से बड़े नाले साफ करने का काम दिया जाता है। कूड़ा हटाने का काम भी इंजीनियरिंग विभाग का है, फिरभी डीईएमएस से करवाया जाता है इसलिए कितना जुर्माना लगाया गया. दिल्ली से कूड़े को आजादी दिलाने के लिए अभियान चलायाअंकुश नारंग ने पूछा कि मलबा डालने की जगहों पर क्या कार्रवाई योजना बनाई गई है? कितने लोगों को मलबा डालते पकड़ा गया और कितनों परचालान किए गये? एमसीडी की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे भरे पड़े हैं इस साल अब तक कितने गड्ढे निगम के द्वारा भरे गए? वह रिपोर्ट भी दी जाए. उन्होंने पूछा कि हर वार्ड में कहां-कहां अतिक्रमण हैं, क्या यह ढूंढा गया है? उन अतिक्रमणों पर कितनी कार्रवाई हुई? दिल्ली से कूड़े को आजादीदिलाने के लिए अभियान चलाया जाता है। लेकिन सड़कों पर कूड़ा फैल रहा है पार्कों की हालत खराब है नए पार्क बनाने का बजट नहीं है और पुरानेपार्कों की चाहर दीवारी टूट रही हैं इनकी मरम्मत के लिए निगम के द्वारा कोई ठोस कदम उठाया.
NSUI ने DU चुनाव के लिए जारी किया परिवर्तनकारी घोषणापत्र सस्ती शिक्षा, महिला सुरक्षा और समावेशी परिसर पर खास फोकस जानेंक्या -क्या है खास

एनएसयूआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, ऐतिहासिक 2025 चुनावों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) घोषणा पत्र औरमहिला घोषणा पत्र लॉन्च किया बहुजन-नायक राहुल गांधी के मार्ग पर चलते हुए. एनएसयूआई ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) 2025 चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र और अलग से महिलाओं का घोषणा पत्रप्रस्तुत किया गया. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया, जिनमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) अध्यक्ष देवेंद्र यादव, भारतीय राष्ट्रीयकांग्रेस (एआईसीसी) राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक, डीयूएसयू अध्यक्ष रोनक खत्री सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के अन्य नेता मौजूद थे. प्रेसकॉन्फ्रेंस में एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा “हम 4-0 की जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। हमबहुजन-नायक श्री राहुल गांधी के मार्ग पर चल रहे हैं और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। एनएसयूआई इन चुनावों को छात्रों के मूलमुद्दों पर लड़ रहा है. —जैसे कि परिसर संरचना, महिलाओं की सुरक्षा, कॉलेजों में आरक्षण, हॉस्टल व संकाय नियुक्तियां, छात्रवृत्तियां और फेलोशिप. उन्होंने आगे कहा:“हम एक बार फिर दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलेंगे — जहाँ विविधता, प्रेम और सभी के प्रति सम्मान हमारीप्राथमिकता बनी रहेगी. एनएसयूआई का पैनल नंबर है ५२२५।अध्यक्ष: जोस्लिन नंदिता चौधरीउपाध्यक्ष: राहुल झांसलासचिव: कबीरसंयुक्त सचिव: लवकुश बधानाघोषणापत्र दो हिस्सों में जारी किया गया — एक मुख्य छात्र घोषणापत्र और दूसरा महिला छात्राओं के लिए विशेष घोषणापत्र। NSUI ने इसे”छात्रों की आवाज़” बताते हुए एक प्रगतिशील, समावेशी और छात्र-प्रथम दृष्टिकोण की ओर बढ़ाया गया कदम बताया. 1. शुल्क वृद्धि की वापसी और HEFA का अंत:NSUI ने वादा किया है कि उच्च शिक्षा वित्तीय प्राधिकरण (HEFA) को समाप्त कर छात्रों पर आर्थिक बोझ कम किया जाएगा। दिल्लीविश्वविद्यालय में समान शुल्क संरचना लागू कर सस्ती शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। 2. महिलाओं को 12 दिन की मासिक धर्म अवकाश:हर सेमेस्टर में छात्राओं को 12 दिनों की सवैतनिक मासिक धर्म छुट्टी दी जाएगी, ताकि वे स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों में पढ़ाई से न कटें। 3. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) का विरोध:NSUI ने शिक्षा के निजीकरण और व्यवसायीकरण के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि NEP 2020 के तहत छात्रों को शिक्षा से दूर कियाजा रहा है। 4. समावेशी और लोकतांत्रिक परिसर:NSUI ने सभी धर्म, जाति, लिंग और पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए सुरक्षित, समावेशी और नफरत-मुक्त परिसर बनाने की बात कही। 5. बुनियादी संरचनात्मक सुधार:हर कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम, स्वच्छ शौचालय, फ्री Wi-Fi और बेहतर हॉस्टल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 6. परीक्षा पत्र लीक की रोकथाम:NSUI ने निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली का वादा करते हुए कहा कि पेपर लीक जैसे कदाचार पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। 7. लिंग संवेदनशीलता और मानसिक स्वास्थ्य:हर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र और लिंग संवेदनशीलता कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी। 8. पर्यावरणीय जिम्मेदारी:कचरा प्रबंधन और हरित परिसर सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल शुरू की जाएगी। 9. छात्रवृत्तियां और परिवहन सुविधा:SC/ST/OBC वर्ग के छात्रों को समय पर छात्रवृत्तियां और सभी के लिए किफायती परिवहन की सुविधा प्रदान की जाएगी। 10. हॉस्टल आरक्षण और हिंसा-रहित परिसर
राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सीआरपीएफ सख्त, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर जताई नाराज़गी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से पिछलीविदेश यात्राओं के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन का जिक्र किया है. सीएपीएफ ने राहुल गांधी को भी एक अलग पत्र लिखकर इस मामले सेअवगत कराया है सीआरपीएफ ने कहा है कि उनकी सुरक्षा को देखते हुए यह गंभीर चिंता का विषय है. पत्र में कहा गया है कि राहुल को एडवांससिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) कवर के साथ उच्चतम स्तर की ‘जेड+’ सुरक्षा प्राप्त है उन्होंने कई मौकों पर अनिवार्य सुरक्षात्मक उपायों का पालनकरने में समर्थता जताई. सीआरपीएफ ने हाल ही में राहुल और खरगे दोनों को भेजे गए पत्र में कहा कि इस तरह की चूक वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्थाकी प्रभावशीलता को कमजोर करती है और उन्हें संभावित जोखिमों के प्रति संवेदनशील बना सकती है. देशों की विदेश यात्राओं का जिक्रसूत्रों ने मुताबिक, सीआरपीएफ ने 10 सितंबर को दोनों नेताओं को भेजे गए अलग-अलग पत्रों में यह मुद्दा उठाया और भविष्य की यात्राओं के दौरानसुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने की अपील की. अपने पत्र में सीआरपीएफ ने राहुल गांधी की इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन औरमलेशिया जैसे देशों की विदेश यात्राओं का जिक्र किया. सूत्रों ने मुताबिक, सीआरपीएफ ने 10 सितंबर को दोनों नेताओं को भेजे गए अलग-अलगपत्रों में यह मुद्दा उठाया और भविष्य की यात्राओं के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने की अपील की अपने पत्र में सीआरपीएफ नेराहुल गांधी की इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन और मलेशिया जैसे देशों की विदेश यात्राओं का जिक्र किया. सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चितअधिकारियों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इन प्रक्रियाओं का लगातार पालन नहीं किया है यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी की सुरक्षाजांच के दायरे में आई है इससे पहले भी सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे मामलों को उजागर किया है, जहां उन्होंने कथित तौर पर स्थापित प्रोटोकॉल कीअनदेखी की, जिससे संभावित खतरों को लेकर चिंताएं पैदा हुईं.सूत्रों ने मुताबिक, सीआरपीएफ ने 10 सितंबर को दोनों नेताओं को भेजे गए अलग-अलग पत्रों में यह मुद्दा उठाया और भविष्य की यात्राओं के दौरानसुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने की अपील की.
एशिया कप में भारत-पाक मैच का शिवसेना ने किया विरोध, शुरू किया ‘सिंदूर रक्षा अभियान'” जानें क्या है पूरा मामला

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर देश में सियासी पारा चरम पर है इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसदसंजय राउत ने कहा, ‘…हम इस भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध करेंगे. महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी और हमारा अभियान ‘सिंदूर रक्षा अभियान’ है… आपने कहा था कि पानी और खून साथ-साथ नहीं बहेंगे अगर पानी और खून साथ-साथ नहीं बहेंगे, तो खून और क्रिकेट साथ-साथ कैसे चलेंगे? यह देशद्रोह है, बेशर्मी है. उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, यह अभी भी जारी है पहलगाम में हमारी 26 महिलाओं का सिंदूर मिटादिया गया. उनका दर्द, दुख और गुस्सा खत्म नहीं हुआ है आज भी वे सदमे में हैं आप लोग अबू धाबी में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने जा रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेह ठहरानायह बेशर्मी है, यह देशद्रोह है। मेरा सवाल भाजपा से है, सरकार से नहीं मेरा सवाल विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल से है इसमें आपकी कोईभूमिका है या नहीं?’ इससे पहले उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एशिया कप में संभावित भारत-पाकिस्तान मैच के देश में सीधे प्रसारण पररोक लगाने की मांग की थी. उन्होंने पिछले महीने ही राष्ट्रीय हित और जनभावना का हवाला देते हुए मैच का सीधा प्रसारण बंद करने के लिए सरकारको पत्र लिखा था. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा था, ‘मैं आपको गहरी पीड़ा और चिंता के साथ लिख रही हूं, न केवल एक संसद सदस्य के रूप में, बल्कि इस देश के नागरिक के रूप में भी, जो अभी भी इस साल पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले मेंजानमाल के नुकसान का गम भूल नहीं पाया है. इस हमले के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जो एक आतंकवाद-रोधी अभियान था, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान को आतंकवाद के निरंतर प्रायोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेह ठहराना था. प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में भेजा गयाआतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता का संदेश लेकर एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में भेजा गया था, जिसमें मैं भी शामिल थी, लेकिन भारतसरकार का क्रिकेट मैचों के आयोजन का यह निर्णय मुझे और मेरी अंतरात्मा को पूरी तरह से अस्वीकार्य है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेएशिया कप में होने वाले भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने कहा है कि वह इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगीऔर प्रदर्शन करेगी. इससे पहले पार्टी ने मैच के देश में सीधे प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की थी. यह मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेटस्टेडियम में खेला जाना है.
काशी में भारत-मॉरीशस का ऐतिहासिक मिलन, पीएम मोदी बोले हम साझेदार नहीं, एक परिवार हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की. इस दौरान कई मुद्दोंपर चर्चा हुई पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम को चागोस समझौता संपन्न होने पर बधाई दी। वहीं मॉरीशस के प्रधानमंत्री नेकाशी में भव्य स्वागत के लिए पीएम को धन्यवाद किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे अपने संसदीय क्षेत्र मेंआपका स्वागत करने का अवसर मिल रहा है. प्राचीन काल से काशी भारत की सभ्यता और सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक रही है हमारी संस्कृति औरसंस्कार सदियों पहले भारत से मॉरीशस पहुंचे और वहां की जीवन-पद्धति में रच-बस गए. वैश्विक मुद्दों पर विचारकाशी में मां गंगा की अविरल धारा की तरह, भारतीय संस्कृति का अविरल प्रवाह मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है और आज, जब हम मॉरीशस केसाथियों का काशी में स्वागत कर रहे हैं, तो यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मिलन है इसलिए मैं गर्व से कहता हूं कि भारतऔर मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं बल्कि एक परिवार है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमने द्विपक्षीय सहयोग की सभी पहलुओं की विस्तृतसमीक्षा की क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए. जन औषधि केंद्र अब मॉरीशस में स्थापित हो चुकामैं मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम को चागोस समझौता संपन्न होने पर बधाई देता हूं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये मॉरीशस की संप्रभुता की एक ऐतिहासिक जीत है भारत ने हमेशा उपनिवेशवाद और मॉरीशस की संप्रभुता की पूर्णमान्यता का समर्थन किया है और इसमें भारत, मॉरीशस के साथ दृढ़ता से साथ खड़ा रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मॉरीशस के विकास में एक विश्वसनीय और प्राथमिक साझेदार होना भारत के लिए गर्व की बात है आज हमनेमॉरिशस की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए एक विशेष आर्थिक पैकेज पर निर्णय लिया है. यह इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा. भारत के बाहर पहला जन औषधि केंद्र अब मॉरीशस में स्थापित हो चुकाहै.
वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आएगा, सब साफ हो जाएगा” रायबरेली में गरजे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में हैं बृहस्पतिवार को दिशा की बैठक में शामिल होने के बाद जब वो बाहरनिकले तो मीडिया को बयान दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बहुत आंदोलित हो रहे हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब हाइड्रोजन बम आएगातो सब साफ हो जाएगा. उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं.उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक के चुनाव में वोट चोरी हुई है हमने ब्लैक एंड व्हाइट सबूत दिए हैं इंतजार कीजिए बहुत जल्द वोटचोरी के और खुलासे आने वाले हैं भाजपा वाले परेशान न हों, वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आने वाला है। सारा सब कुछ साफ हो जाएगा. भाजपा वोट चोरी कर चुनाव जीतीराहुल गांधी बुधवार शाम ऊंचाहार पहुंचे वहां बूथ अध्यक्षों से मिलकर लोकसभा चुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दियाइस दौरान उनके निशाने पर चुनाव आयोग रहा. उन्होंने कहा कि भाजपा वोट चोरी कर चुनाव जीती है लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने देश मेंएक करोड़ फर्जी वोट बढ़ाए हैं उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही कांग्रेस आगे बढ़ रही है हम आप सभी के बदौलत परिवर्तन करेंगे एक रेस्टोरेंटमें आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी के पहुंचते ही कांग्रेस पदाधिकारियों, प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. व्हाइट सबूत दिएमंच पर पहुंचते ही पूर्व विधायक अजय पाल सिंह ने संविधान की किताब भेंट की. राहुल गांधी ने अपने ‘वोट चोर गद्दी छोड़ मिशन’ पर कार्यकर्ताओं मेंजोश भरा और वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगवाए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के विधानसभा चुनाव से चुनाव आयोग की मिलीभगत सेभाजपा की वोट चोरी पकड़ी गई है इस कारण भाजपा परेशान है कहा कि इस सरकार में संविधान खतरे में है हमारे अधिकारों को कुचलने की कोशिशकी जा रही है कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी एनटीपीसी परियोजना के वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे. कांग्रेस नेता राहुलगांधी ने रायबरेली में बयान दिया है कि हमने ब्लैक एंड व्हाइट सबूत दिए हैं भाजपा वाले परेशान न हों, वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आने वाला है।सारा सब कुछ साफ हो जाएगा.
अमेरिकी टैरिफ का असर रुपया रिकॉर्ड लो पर, विदेशी निवेशक भी खफा डॉलर के सामने रुपया सबसे कमजोर, निवेशकों का भरोसा डगमगाया

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. गुरुवार को भारतीय करेंसी डॉलर के मुकाबले अपने नए सर्वकालिकनिचले स्तर 88.44 पर पहुंच गई. बाजार के जानकारों का मानना है कि यह गिरावट एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी टैरिफ केबढ़ते दबाव के कारण है रुपये में गिरावट इस बात के संकेत हैं कि पिछले महीने से भारत पर लागू हुए अमेरिकी टैरिफ भारत में निवेशकों के विश्वास परअसर डाल रहे हैं यही कारण है कि एशियाई समकक्षों के बीच रुपया सबसे कमजोर स्थिति में है विदेशी निवेशकों ने इस साल अब तक भारतीय ऋणऔर शेयर बाजारों से 11.7 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी की है. बातचीत करने भी विचार कर रहेपिछले शुक्रवार को रुपया 88.36 के स्तर तक चला गया था वाशिंगटन के भारी टैरिफ ने भारत के विकास और व्यापार परिदृश्य को नुकसान पहुंचायाहै और मुद्रा विनिमय की राह को धुंधला कर दिया है इस प्रभाव को कम करने के लिए भारत सरकार ने जीएसटी की दरों को बड़े पैमाने पर कम करनेका एलान किया है. हालांकि, इस बीच भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए निरंतर बातचीत करने भी विचार कर रहे हैं. फिलहाल, निर्यातकों को ऑर्डर प्रवाह को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है. केंद्रीय बैंक बाजार में सक्रिय रहावहीं, आयातकों को अधिक आक्रामक तरीके से हेजिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा है इससे मुद्रा बाजार में मांग-आपूर्ति संतुलन बिगड़ रहा है रुपयेमें गिरावट की गति को कम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बार-बार हस्तक्षेप किया है। बाजार सहभागियों का कहना है कि केंद्रीय बैंक बाजार मेंसक्रिय रहा है. माना जा रहा है कि आरबीआई अस्थिरता को कम करने और बड़े उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए डॉलर बेच रहा है बैंकरों का कहना हैकि हस्तक्षेप का उद्देश्य किसी विशेष स्तर को बनाए रखना नहीं है, बल्कि गिरावट को स्थिर रखकर कंपनियों और निवेशकों की बेचैनी दूर करना है. डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा गुरुवार को भारतीय करेंसी डॉलर के मुकाबले अपने नए सर्वकालिकनिचले स्तर पर पहुंच गई. बाजार के जानकारों का मानना है कि यह गिरावट एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी टैरिफ के बढ़तेदबाव के कारण है। आइए जानते हैं फॉरेक्स मार्केट में क्या चल रहा है.
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बनेगी विकसित भारत की रीढ़, लेकिन नितिन गडकरी ने दिखाई जमीनी हकीकत

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के 65वें सालाना सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि ऑटोमोबाइलइंडस्ट्री सिर्फ गाड़ियां बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मेक इन इंडिया की पहचान है और विकसित भारत का अहम स्तंभ है पीएम ने उद्योग सेअपील की कि भारत सिर्फ कदम से कदम मिलाकर न चले, बल्कि क्लीन मोबिलिटी की वैश्विक दौड़ में नेतृत्व करे. उनका संदेश उत्साह बढ़ाने वालाथा, लेकिन जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हकीकत का आईना दिखाया. उन्होंने कहा कि भविष्य की राहसिर्फ सपनों और टारगेट से नहीं बनेगी, बल्कि चुनौतियों का सामना करना भी उतना ही जरूरी है. सरकार ने कदम जरूर उठाएभारत में हर साल करीब पांच लाख लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं यानी हर मिनट कहीं न कहीं एक परिवार बिखर जाता है गडकरी ने साफ कहाकि जब तक सड़क सुरक्षा को पहली प्राथमिकता नहीं बनाया जाएगा, तब तक किसी भी सुधार का मतलब अधूरा रहेगा. सरकार ने कदम जरूर उठाएहैं, जैसे गाड़ियों में छह एयरबैग अनिवार्य करना, हेलमेट को बढ़ावा देना और अमिताभ बच्चन व प्रसून जोशी जैसे चेहरे के जरिए जागरूकता बढ़ाना. लेकिन गडकरी ने माना कि ड्राइविंग व्यवहार को कानून से बदलना आसान नहीं है. इसके ऊपर 22 लाख प्रशिक्षित ड्राइवरों की कमी हालात को औरमुश्किल बना देती है. गडकरी ने चेतावनी दी कि प्रदूषण भी उतना ही गंभीर खतरा है भारत में कुल उत्सर्जन का 40 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट से आता है दिल्ली जैसे शहरों में तोजीवन प्रत्याशा 10 साल तक कम हो सकती है इसके साथ ही हर साल 22 लाख करोड़ रुपये सिर्फ फॉसिल फ्यूल आयात पर खर्च हो जाते हैं. एक्सपोर्ट भी होगा महंगाइसीलिए सरकार एथेनॉल, मक्का-आधारित ईंधन, हाइड्रोजन और बायो-सीएनजी जैसे विकल्पों को बढ़ावा दे रही है E20 फ्यूल ब्लेंडिंग शुरू हो चुकीहै, लेकिन असली चुनौती इसे बड़े पैमाने पर अपनाने और किसानों व सप्लाई चेन को मजबूत करने की है. गुड्स ट्रांसपोर्टेशन में भारत अभी पीछे है जहां चीन का लॉजिस्टिक्स खर्च जीडीपी का 7-8 प्रतिशत है, वहीं भारत में यह 10 प्रतिशत के आसपास हैगडकरी का लक्ष्य इसे 2025 के आखिर तक सिंगल डिजिट में लाना है हाईवे और फ्रेट ट्रकिंग में सुधार हुआ है, लेकिन रोड, रेल और पोर्ट्स की कड़ीएक साथ मजबूत करनी होगी, वरना एक्सपोर्ट महंगा ही रहेगा.वाहन स्क्रैपेज नीति पर भी गडकरी ने ध्यान दिलाया अगस्त 2025 में तीन लाख गाड़ियां स्क्रैप हुईं, जिनमें 1.41 लाख सरकारी वाहन थे लेकिन अभीभी करीब 97 लाख गाड़ियां यार्ड में खड़ी इंतजार कर रही हैं. अगर यह योजना पूरी तरह लागू हो जाए तो सात लाख टन स्टील इंपोर्ट बच सकता है, 40,000 करोड़ रुपये जीएसटी से आ सकते हैं और 70 लाख नौकरियां पैदा हो सकती हैं इतना ही नहीं, यह 26 करोड़ पेड़ लगाने के बराबरपर्यावरणीय फायदा देगा. लेकिन समस्या यह है कि कंपनियां ग्राहकों को स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट पर मजबूत इंसेंटिव नहीं दे रही हैं.
TMC का तीखा हमला 15 वोट नहीं, मणिपुर, मनरेगा और टैरिफ पर जवाब दे सरकार “उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर बवाल, विपक्ष ने जांच की उठाई मांग”

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि सरकार को इधर-उधर के 15 वोटों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद के 15 दिन मणिपुर में हिंसा शुरू होने के 862 दिन और पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा फंड रोके जाने के 1282 दिन गिनने चाहिए. डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद 15 दिन हो चुके हैं मणिपुर में हिंसा शुरूहुए 862 दिन हो चुके हैं जेपी नड्डा को भाजपा अध्यक्ष के रूप में 967 दिन हो चुके हैं पश्चिम बंगाल के लिए मनरेगा फंड को रोके हुए 1282 दिन होचुके हैं लोकसभा में उप सभापति नहीं होने के 2278 दिन हो चुके हैं और प्रधानमंत्री द्वारा लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर दिए जाने के 4117 दिन होचुके हैं. टीएमसी नेता ने कहा कि ये महत्वपूर्ण आंकड़े हैं जिनके लिए मोदी सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए पंद्रह वोट इधर-उधर होना कोईऐसा आंकड़ा नहीं है जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हो. भाजपा को 452 वोट मिलेशिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणामों पर सवाल उठाया 15 अवैध वोटों और पिछले चुनाव की तुलना मेंएनडीए के उम्मीदवार के लिए समर्थन में गिरावट पर उन्होंने चिंता जताई. सावंत ने बताया कि विपक्ष का वोट शेयर 26 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत हो गया है सीपी राधाकृष्णन वोट लाए होंगे. 15 वोट अवैध कैसे हुए? पिछली बार जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले थे इस बार भाजपाको 452 वोट मिले. संख्या में कमी क्यों आई? विपक्ष को पिछली बार 26% वोट मिले थे और इस बार 40% मिले. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी नेकहा कि विपक्षी दलों को क्रॉस वोटिंग की समीक्षा करनी होगी उन्होंने कहा कि मैं सीपी राधाकृष्णन को उनकी जीत पर बधाई देता हूं. जहां तकनतीजों की बात है पिछली बार विपक्ष को 26 फीसदी वोट मिले थे। इस बार यह बढ़कर 40 फीसदी हो गया. पीएम मोदी के दरवाजे पर खतरा मंडरापीएम मोदी के दरवाजे पर खतरा मंडरा रहा है अगर क्रॉस वोटिंग कराई गई है तो यह गलत है लेकिन मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा कई पार्टियांहैं और वे सभी इसकी समीक्षा करेंगी उसके बाद मैं इस पर आधिकारिक टिप्पणी करूंगा.कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि यदि क्रॉस-वोटिंग हुईहै तो विपक्षी गठबंधन इंडिया के प्रत्येक घटक द्वारा इसकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए क्रॉस-वोटिंग एक अत्यंत गंभीर मामला है यदि आप जोकह रहे हैं वह सही है या जो सार्वजनिक रूप से सामने आ रहा है या जिसके बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं, उसमें थोड़ी भी सच्चाई है, तो इसकीव्यवस्थित और नैदानिक जांच होनी चाहिए. विपक्षी नेताओं के यह बयान उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की उम्मीद से ज्यादा अंतर से जीत केबाद आए हैं भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि उन्हें विरोधी खेमे से भी समर्थन मिला. उनकी जीत का अंतर विपक्ष के लिए एक झटका था.