हिमाचल को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: बाढ़ राहत के लिए 1500 करोड़ रुपये की सहायता, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की अनुग्रह राशि

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का हवाई सर्वे करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपये कीवित्तीय सहायता का एलान किया है. पीएम मोदी ने इस दौरान मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. प्रधानमंत्री नेसबसे पहले हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कांगड़ा में एक आधिकारिक बैठक कीजिसमें हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ राहत और पुनर्वास उपायों की समीक्षा की गई प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचलप्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की. वर्तमान में बिजली कनेक्शन नहींएसडीआरएफ और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंजूरी, राष्ट्रीयराजमार्गों का जीर्णोद्धार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के तहत राहत का प्रावधान और पशुधन के लिए मिनी किट भी जारी किए जाएंगे. कृषि समुदायको सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता को देखते हुए, विशेष रूप से उन किसानों को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी जिनके पासवर्तमान में बिजली कनेक्शन नहीं हैं.प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, क्षतिग्रस्त घरों की जियोटैगिंग की जाएगी इससे नुकसान का सटीक आकलन करने और प्रभावित लोगों तकसहायता शीघ्र पहुंचाने में मदद मिलेगी. निर्बाध शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए, स्कूल नुकसान की सूचना दे सकेंगे और जियोटैग कर सकेंगे, जिससेसमग्र शिक्षा अभियान के तहत समय पर सहायता मिल सकेगी. भेज दिए केंद्रीय दल पहलेवर्षा जल संग्रहण और भंडारण में सहायता के लिए जल संचयन हेतु पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा इन प्रयासों से भूजल स्तर में सुधारहोगा और बेहतर जल प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा. केंद्र सरकार ने नुकसान का आकलन करने के लिए हिमाचल प्रदेश का दौरा करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल पहले ही भेज दिए हैं और उनकी विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता पर विचार किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने आपदा सेप्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की उन्होंने जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना और गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि केंद्रसरकार इस कठिन समय में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी और हर संभव सहायता प्रदान करेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ और प्राकृतिकआपदा में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की.
मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2027 से नगर पालिका अध्यक्षों का प्रत्यक्ष चुनाव, स्क्रैपिंग नीति को मिली इंडस्ट्री जैसी सुविधाएं “बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए. इनमें सबसे बड़ा फैसला नगरीयनिकायों की चुनाव प्रणाली से जुड़ा रहा. अब नगर पालिका परिषद और नगर परिषदों के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा. यानी आगामीआम चुनाव वर्ष 2027 से मतदाता सीधे अपने वोट से अध्यक्ष का चयन करेंगे. वर्ष 2022 तक नगर पालिका और परिषदों में अध्यक्ष का चुनावप्रत्यक्ष प्रणाली से ही होता था, लेकिन बाद में इसे बदलकर अप्रत्यक्ष प्रणाली लागू कर दी गई थी इसमें पार्षदों के मतों से अध्यक्ष चुना जाता था इसव्यवस्था में राजनीतिक जोड़-तोड़ और अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी. जनता का सीधा जनादेश ही लोकतंत्र की असली ताकत है नगरपालिका और नगर परिषद अध्यक्षों को बार-बार अविश्वास प्रस्तावों से बचाने के लिए उनके प्रत्यक्ष चुनाव की व्यवस्था लागू करने का कैबिनेट ने निर्णयलिया है। इसी दृष्टि से नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश, 2025 को मंजूरी दी गई है इसके तहत मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 कीधारा 19, 20(2), 32 से 35, 43, 45, 47, 55, 63 और 328 सहित कई धाराओं में संशोधन किया जाएगा.स्क्रैपिंग संस्था को इंडस्ट्री की तरह ही सुविधाएंअध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव की यह नई व्यवस्था वर्ष 2027 के नगरीय निकाय चुनाव से लागू होगी. तब जनता अपने मताधिकार का उपयोग करते हुएसीधे अध्यक्ष का चुनाव करेगी. सरकार का कहना है कि इस बदलाव से पारदर्शिता बढ़ेगी और अविश्वास प्रस्तावों के कारण बार-बार पैदा होने वालीअस्थिरता समाप्त होगी. कैबिनेट बैठक में वाहनों से प्रदूषण घटाने को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया. बीएस-1 और बीएस-2 गाड़ियों को स्क्रैपकरने के लिए अधिक प्रोत्साहन देने की व्यवस्था की गई है अब अधिकृत स्क्रैपिंग संस्था को इंडस्ट्री की तरह ही सुविधाएं मिलेंगी. करेंगें योजनाओं की समीक्षीजो वाहन मालिक अपनी पुरानी गाड़ी स्क्रैप करेंगे, उन्हें नई गाड़ी खरीदते समय मोटर रियायत में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. सरकार का मानना हैकि इस कदम से न केवल प्रदूषण घटेगा बल्कि आम लोगों को नई गाड़ी खरीदने में आर्थिक राहत भी मिलेगी. बैठक में यह भी तय हुआ कि 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री जिलों का दौराकरेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होकर योजनाओं की समीक्षा करेंगे.
नेपाल में बेकाबू हुआ आंदोलन सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हिंसा में 20 मौतें, PM ओली ने दिया इस्तीफा, प्रचंड का आवास जलाया

नेपाल में बीते दो दिनों में बहुत कुछ बदल गया है। शोसल मीडिया बैन को लेकर शुरू हुए आंदोलन में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकीहै वही, करीब 300 लोगों के घायल होने की खबर है। इस बीच, भारी दबाव के बाद पीएम केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया है. मीडियारिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओली देश से बाहर निकलने की फिराक में हैं और दुबई जा सकते हैं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहाहै कि युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ने पर उन्होंने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षित निकलने और देश छोड़ने के लिए सेना की मददमांगी थी. राष्ट्राध्यक्षों ने देश छोड़ दियाकहा जा रहा है कि ओली इलाज के बहाने दुबई जाने की योजना बना रहे हैं , जिसके लिए निजी एयरलाइन हिमालय एयरलाइंस को तैयार रखा गयाहै। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि ओली के पद छोड़ने के बाद सेना आगे आ सकती है. नेपाल के हालात बहुत कुछ श्रीलंका और बांग्लादेश की तरहहो गए हैं. इन दोनों देशों में भी उग्र विरोध के बाद राष्ट्राध्यक्षों ने देश छोड़ दिया था. प्रचंड के आवास में आग लगा दीनेपाल के ताजा हालातों में यह अपडेट तब सामने आया है जबकि काठमांडू समेत कई जिलों में युवाओं का प्रदर्शन हिंसक हो चुके हैं ओली से पहलेकई मंत्री और सांसद इस्तीफा दे चुके हैं इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में गृहमंत्री रमेश लेखक, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल, कृषि एवं पशुधन विकास मंत्रीरामनाथ अधिकारी का नाम शामिल है वहीं, प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों के आवासों और सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया है. नेपाल केप्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, सूचना एवं संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के आवासमें आग लगा दी.
अमेरिका के पूर्व सलाहकार का हमला, ‘ब्रिक्स बिना अमेरिका के नहीं टिक सकते “ब्रिक्स का अस्तित्व अमेरिका पर निर्भर”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो ने ब्रिक्स देशों पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘वैम्पायर’ यानी खून चूसने वाले करार दिया. उनका आरोप है कि ये देश अनुचित व्यापारिक नीतियों के जरिए अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं पीटर नवारो ने अमेरिकी मीडियाचैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ब्रिक्स देशों का अस्तित्व तभी तक है जब तक वे अमेरिका को सामान बेचते हैं. उन्होंने कहा, ‘इन देशों में सेकोई भी अमेरिका को अपने उत्पाद बेचे बिना जीवित नहीं रह सकता. लेकिन जब ये हमें सामान बेचते हैं तो ये वैम्पायर की तरह हमारे खून को चूसते हैं.उन्होंने दावा किया कि ब्रिक्स देशों के बीच आपसी अविश्वास और तनाव है नवारो ने कहा, ‘इतिहास गवाह है कि ये देश एक-दूसरे से नफरत करते हैंऔर लड़ते-भिड़ते रहते हैं. नवारो ने कसा तंजनवारो ने उदाहरण देते हुए कहा कि रूस और चीन के बीच भरोसा नहीं है चीन, रूस के व्लादिवोस्तोक पोर्ट पर अपना दावा करता है और अवैध आव्रजनके जरिए साइबेरिया में अपनी पकड़ बढ़ा रहा है. भारत और चीन के बीच दशकों से सीमा विवाद और तनाव है चीन ने पाकिस्तान को परमाणु हथियारदिए, जिससे भारत की सुरक्षा चिंताएं और बढ़ीं। ब्राजील की अर्थव्यवस्था राष्ट्रपति लूला की समाजवादी नीतियों की वजह से गिर रही है नवारो ने तंजकसते हुए कहा, ‘अब देखना होगा कि ये गठबंधन कितने दिन चलता है. पीटर नवारो की यह टिप्पणी उस समय आई है जब ब्राजील की अध्यक्षता मेंब्रिक्स की वर्चुअल बैठक हुई भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधित्व किया.राजनीतिक और आर्थिक समन्वय का मंचजयशंकर ने बैठक में जोर दिया कि ब्रिक्स को वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करने, वैश्विक दक्षिण पर जारी संघर्षों के प्रभाव को दूर करने औरबहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार का समर्थन करना चाहिए. वहीं इस समिट में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा कि चर्चा काकेंद्र एक न्यायपूर्ण, संतुलित और समावेशी वैश्विक व्यवस्था बनाने पर रहा. वर्तमान में ब्रिक्स में 11 देश शामिल हैं- ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिणअफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, यूएई, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान यह समूह मुख्य रूप से ग्लोबल साउथ देशों के बीच राजनीतिक और आर्थिकसमन्वय का मंच है.
बिहार कैबिनेट की बड़ी सौगात आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ा, कन्या विवाह मंडप और सोलर लाइट योजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई. सीएम नीतीश ने 25 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी. सरकार ने जहांआंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया, वहीं थानों में सीसीटीवी लगाने और नए संस्थानों के निर्माण पर भी हरी झंडी दे दी इसकेअलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 50 करोड़ की राशि की स्वीकृति दे दी. 8053 पंचायत में चरणबद्ध तरीके से विवाह मंडप कानिर्माण किया जाएगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट के तहत 100 करोड़ स्वीकृत किए गए. किया जाएगा स्थापनवहीं मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को भी कैबिनेट ने किया मंजूर. कैबिनेट ने बिहार के छह शहरों में एलपीजी आधरित शवदाह गृह बनाने के प्रस्ताव परस्वीकृति दे दी इसके तहत छह शहरों पटना, गया जी, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय में एलपीजी आधारित शवदाह गृह स्थापना एवंसंचालन किया जाएगा. मजबूत करने तक का किया फैसलाइन शवदाह गृहों का संचालन ईशा फाऊंडेशन (कोयंबटूर) लीज पर करेगा. बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बड़ी सौगातदी है आज सीएम नीतीश ने कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा दी.
राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाने वाले भाजपा कार्यकर्ता से ED की पूछताछ, शिशिर ने सौंपे दस्तावेज

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाने वाले कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर सेमंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की. यह पूछताछ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) के तहत हुई. शिशिर ने ईडी दफ्तर में प्रवेशकरने से पहले बताया कि उन्हें एफईएमए की धारा 37 के तहत तलब किया गया है उन्होंने कहा, ‘मेरे पास ठोस सबूत, जानकारी, दस्तावेज, रिकॉर्डऔर वीडियो हैं, जिन्हें मैं एजेंसी को सौंपूंगा. लगातार मिल रही धमकियांएजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, शिशिर से कई सवाल पूछे गए और उनका बयान दर्ज किया गया. उनसे कुछ दस्तावेज और सबूत भी मांगे गए एफईएमएके तहत ईडी विदेशी मुद्रा कानून से जुड़े उल्लंघनों की जांच करती है. बता दें कि शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि उनके पास ब्रिटिश सरकार के दस्तावेज और ईमेल हैं जो साबित करते हैं कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं उनकाकहना है कि अगर ऐसा है तो राहुल गांधी भारत में चुनाव लड़ने के पात्र नहीं हैं. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 30 अगस्त को शिशिर की सुरक्षा के लिएकेंद्र सरकार को 24 घंटे सुरक्षा देने का आदेश दिया था. अदालत ने कहा कि शिशिर एक प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ मामले को आगे बढ़ा रहे हैंऔर उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिकशिशिर का यह भी दावा है कि उनकी शिकायत पर सीबीआई पहले से जांच कर रही है और वह कई बार दिल्ली में एजेंसी के सामने पेश होकर सबूतदे चुके हैं. इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी. केंद्रीय सरकार ने अदालत को बताया था कि राहुल गांधी की कथित ब्रिटिशनागरिकता के मामले में ब्रिटेन सरकार से जानकारी मांगी गई है कांग्रेस पार्टी ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. प्रवर्तननिदेशालय ने भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर से पूछताछ की है। उनसे यह पूछताछ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम की गई है बता दें किविग्नेश शिशिर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने दावा किया था कि राहुल गांधीब्रिटिश नागरिक हैं.
AAP Leader Atishi Urges Delhi Govt for Immediate Relief Package for Flood-Affected Families “₹20,000 per Acre to Affected Farmers”

Senior AAP leader and Leader of Opposition (LoP) in the Delhi Assembly, Atishi, has urged Chief Minister Rekha Gupta to immediately roll out relief measures for thousands of flood-affected families in Delhi. The Delhi Assembly LoP has demanded that every adult in affected households be given ₹18,000 based on minimum wages, while farmers who lost their crops must be compensated at ₹20,000 per acre, citing how AAP’s Punjab government has already extended such support. Atishi further stressed that children should be provided notebooks and textbooks without delay, and special relief camps must be set up to reissue crucial documents lost in the floods. Highlighting the grim conditions in government relief camps—without food, water, electricity, or sanitation—she said families now live in fear and uncertainty, waiting to see if the government will finally step in to help them. AAP Leader Atishi Raises Alarm Over Government’sIn a digital press conference, senior AAP leader and Delhi Assembly LoP Atishi said, “This time, Delhi has faced floods during the monsoon. Thousands of families in Delhi have seen their homes submerged in water. This morning, I received a call from Reena Devi, a resident of Yamuna Bazaar. She was weeping uncontrollably on the phone. After the water level receded, when she returned home, she found nothing left.” All her household belongings had been swept away. Her children’s books were gone, utensils washed away, mattresses lost. Whatever furniture or items survived were lying submerged in water for 10 days and are now completely ruined. Her children’s original documents were destroyed. Crying on the phone, she asked me, ‘What will I do? We have not been able to go to work for 10 days. We have no money in hand. Nothing is left in the house’,” she added. Atishi Appeals to Delhi Government for ImmediateThe Delhi Assembly LoP noted that this is not just the story of Reena Devi and her family, but of thousands of flood-affected families across Delhi. Though the water level has gone down, nothing remains in their homes. “On behalf of all such families, I appeal to Delhi CM Rekha Gupta for help. CM Rekha, you are the Chief Minister of Delhi. It is your responsibility to help these families. This is not about one family—it is about thousands of families who have not been able to go to work for the last 10 days, who have not earned a single rupee, and on the other hand, have nothing left in their homes to use,”she pointed out. Atishi stated, “People are fearful because the government did not provide proper help at the relief camps. There was no water, no cleanliness, no electricity, and no proper food. The worry and pain of these thousands of families is whether the government will now come forward to help them.”
17 सितंबर से शुरू होगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान, देशभर में लगेंगे 75,000 स्वास्थ्य शिविर पीएम मोदी करेंगें शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को एक विशेष अभियान का शुभारंभ करेंगे. यह अभियान पूरे देश में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहतचलाया जाएगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने सोमवार को एक्स पर बताया कि इस अभियान के तहत 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किएजाएंगे ये शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर लगाए जाएंगे. नड्डा ने बताया किइस पहल का उद्देश्य देशभर में महिलाओं और बच्चों के लिएस स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है, ताकि उन्हें अच्छी गुणवत्ता की देखभाल औरजरूरी जानकारी मिल सके. अभियान का बनें हिस्साउन्होंने कहा, ये शिविर खासतौर पर महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं और ये सरकार के समावेशीस्वास्थ्य सेवा के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हैं. इसके अलावा, सभी आंगनवाड़ियों में ‘पोषण माह’ मनाया जाएगा, ताकि पोषण, स्वास्थ्य जागरूकताऔर समग्र रूप से बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सके इन सभी उपायों का लक्ष्य है कि पूरे देश में परिवार और समुदाय और ज्यादा स्वस्थ औरसक्षम बनें. स्वास्थ्य मंत्री ने सभी निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र के अन्य भागीदारों से अपील की कि वे आगे आएं और इस जन भागीदारी अभियानका हिस्सा बनें. स्वास्थ्य जागरुकता को दिया जाए बढ़ावाउन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘इंडिया फर्स्ट’ की भावना के साथ, आइए हम सभी मिलकर ‘विकसित भारत’ के लिए अपने साझा प्रयासों को मजबूत करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत देशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविरलगाए जाएंगे. यह अभियान खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया जा रहा है साथ ही, आंगनवाड़ियों में ‘पोषण माह’ मनाकर पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा.
AAP कॉम्प्रोमाइज़ की राजनीति नहीं करती, आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल का कांग्रेस और केंद्र सरकार पर सीधा वार

दिल्ली में पार्टी के सभी विधायकों, निगम पार्षदों और सभी पूर्व प्रत्याशियों के साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की औरसभी को संबोधित भी किया. इस दौरान पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के मामले में आजतक गांधी परिवार का कोई भी व्यक्तिजेल नहीं गया. 2014 का लोकसभा चुनाव जीजा जी के नाम पर लड़ा और जीता गया मगर उसपर भी कुछ नहीं किया गया. आजकल तो लोग कहरहे हैं कि कांग्रेस ने कॉम्प्रोमाइज कर रखा है आम आदमी पार्टी कॉम्प्रोमाइज की राजनीति नहीं करती है. आगे कहा कि हाल ही में सौरभ भारद्वाज केघर पर छापा मारा इस दौरान ईडी ने सौरभ भारद्वाज के ऊपर बयान बदलने का दबाव बनाया ईडी वाले सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार की धमकी देनेलगे तब इन्होंने साफ कर दिया, मुझे गिरफ्तार करना है तो कर लो. ईडी ने परिवार को भी डराने की कोशिश की लेकिन कोई डरा नहीं.कंपनियों का होगा बहुत नुकसानNational Herald के मामले में आजतक गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति जेल नहीं गया. 2014 का लोकसभा चुनाव जीजा जी के नाम पर लड़ाऔर जीता गया मगर उसपर भी कुछ नहीं किया गया. आजकल तो लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस ने Compromise कर रखा है आम आदमी पार्टीCompromise की राजनीति नहीं करती है. आगे केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार छह महीने में ही बेहाल हो गई. दिल्ली में भाजपा कीछह महीने से सरकार है और इन्होंने दिल्ली का बहुत बुरा हाल कर दिया है अब दिल्लीवालों को भी एहसास हो गया कि आम आदमी पार्टी की सरकारकितनी अच्छी थी. दिल्ली में बिजली कटौती नहीं होती थी लेकिन बीजेपी सरकार में बिजली का बुरा हाल है निजी स्कूलों ने बेतहाशा फीस बढ़ा दीहै। सड़कें टूटी पड़ी हैं, गरीबों के घर और रोजगार पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. आगे पूर्व सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक आदमी केलिए पूरा देश गिरवी रख दिया है अमेरिका ने हमारे देश के ऊपर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है और इस वजह से हमारे देश के नागरिकों, व्यापारियोंऔर कंपनियों को बहुत नुकसान होगा. केजरीवाल है बड़ा साजिश का हिस्साट्रंप ने दुनिया के तमाम देशों पर टैरिफ लगाया और उन देशों ने जवाबी टैरिफ लगाया. इससे ट्रंप झुका लेकिन मोदी ट्रंप के आगे झुक गए. पीएम मोदीने सिर्फ एक आदमी के लिए पूरे देश को गिरवी रख दिया अब इनके गिने-चुने दिन रह गए हैं, इनका नाम काले अक्षरों से लिखा जाएगा अरविंदकेजरीवाल के बयान पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का जवाब आया है उन्होंने कहा कि जब भी सीबीआई, ईडी या किसी अन्य जांच एजेंसी नेगांधी परिवार को बुलाया है, तब तक गांधी परिवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूछताछ के लिए गए हैं अरविंद केजरीवाल दूसरों के हाथों खेल रहे हैंइसीलिए वे इस तरह के बयान देते हैं. देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि ये वही व्यक्ति हैं जो चुनाव से ठीक पहले जेल से रिहा होते हैं चाहे हरियाणा हो यादिल्ली उनके खिलाफ इतने सारे मामले हैं, लेकिन आज कोई उन्हें जेल में डालने को तैयार नहीं है हमें इस रवैये का खामियाजा भुगतना पड़ा है. हमेंअपनी गलती का एहसास है। अरविंद केजरीवाल उस बड़ी साजिश का हिस्सा हैं जो भाजपा द्वारा खेली जा रही है.
पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद को दिल्ली बीजेपी ने भेजे 52 ट्रक, आप नेता आतिशी ने दिल्ली में जलभराव पर सरकार को घेरा

पंजाब में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रदेश भाजपा ने रविवार को राहत सामग्री से भरे 52 ट्रकों को रवाना किया. मुख्यमंत्री रेखागुप्ता ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि इस कठिन समय में राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि अगरदेश का दिल दिल्ली में धड़कता है तो दिल्ली की धड़कन पंजाब में बसती है पंजाब के अन्नदाता किसानों के साथ पूरी दिल्ली खड़ी है. मुख्यमंत्री नेबताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संगठन ने यह सीख ली है कि जब भी दुनिया में कहीं विपदा आती है, भारत हमेशा मदद के लिए आगे बढ़ता हैउन्होंने कहा कि पंजाब हमारे देश का नवरत्न राज्य है, जिसने हर समय देश को सहयोग दिया है ऐसे में यह हमारा कर्तव्य है कि उसकी मुश्किल घड़ी मेंहम हर संभव मदद करें. 52 ट्रकों का काफिला सिर्फ शुरुआतप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी दिल्ली खड़ी है और राहत सामग्री से भरे 52 ट्रकों का काफिलासिर्फ शुरुआत है आगे भी सेवा लगातार जारी रहेगी. सचदेवा ने बताया कि राहत सामग्री में राशन, दवाइयां, मच्छरदानी, तिरपाल, बर्तन, कंबल, जूते-चप्पल सहित रोजमर्रा की वस्तुएं शामिल हैं. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब हमेशा से देश की रक्षा और समृद्धि के लिए खड़ा रहा है, इसलिए आज पूरे देश का फर्ज है कि वह पंजाब की मुश्किल घड़ी में साथ खड़ा हो. जगह–जगह जलभराव की स्थितिउधर, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि रेखा गुप्ता जी, आपने दिल्ली को बाढ़ से बचाने केलिए क्या किया. दिल्ली में जिस दिन भी बारिश आती है, पूरी दिल्ली झील में बदल जाती है, हर जगह जलभराव हो जाता है रेखा गुप्ता जी, आपनेदिल्ली को जलभराव और बाढ़ से बचाने के लिए क्या किया?सीएम रेखा गुप्ता जी और उनकी सरकार ने कोई तैयारी नहीं की थी जब आप की सरकार थी तब हम मानसून के 3 महीने पहले ही साफ सफाई करातेथे और उसके बाद भी जहां पानी भरता था, वहां खुद खड़े होकर सफाई कराई जाती थी. आज दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है, बाढ़ आईहुई है लेकिन बीजेपी सरकार के कोई भी मंत्री और विधायक लोगों का हाल लेने नहीं जा रहे हैं सरकार ने जो राहत शिविर बनवाये भी हैं, उनका बुराहाल है.