अभिनेता विजय ने करूर रैली भगदड़ पर जताया शोक, मृतकों के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान, सोशल मीडिया पर मिले मिश्रित रिएक्शन

अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके की करूर रैली में भगदड़ की घटना घटी इसमें 39 लोगों की जान चली गई है कई घायल हैं, जिनकाअलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है इस बीच घटना के बाद करूर से तुरंत चेन्नई रवाना हुए विजय ने रविवार सुबह इस घटना पर प्रतिक्रियादी उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और कार्यकर्ता सभी प्रियजनों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे. अभिनेता विजय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा, ‘करूर में कल जो कुछ हुआ, वह कल्पना से परे है उसके बारे में सोचते ही मेरा दिल और दिमाग गहरे बोझ से दब जाते हैं अपने प्रियजनों को खोने केअसीम दुख के बीच, मेरे पास अपने हृदय की पीड़ा को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं मेरी आंखें और मन शोक से ढंके हुए हैं’ आगे कहा, ‘आपसबके चेहरे, जिनसे मैं मिला हूं बार-बार मेरी यादों में उभर रहे हैं। जैसे-जैसे मैं उन प्रियजनों के बारे में सोचता हूं, मेरा दिल और भी अस्थिर हो जाता हैमैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमारे सभी प्रियजन जो घायल हैं और इलाज करा रहे हैं,आपके परिवार के एक सदस्य के रूप में यह मेरा कर्तव्यवे शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटें मैं यह भी आश्वासन देता हूं कि हमारी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) इलाज करा रहे सभी प्रियजनों कोदृढ़ता से आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी’ पोस्ट में विजय ने आगे लिखा है, ‘यह एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई हम नहीं कर सकते फिर भी, आपके परिवार का एक सदस्य होने के नाते मैं उन सभी प्रियजनों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये देना चाहता हूं, जिन्होंने अपने प्रिय सदस्य को खोदिया है इस घटना में जो पीड़ति हैं और जो घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है, उन्हें दो-दो लाख रुपये देना चाहता हूं इस नुकसान के सामने यहकोई बड़ी रकम नहीं है हालांकि, इस समय, आपके परिवार के एक सदस्य के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं आपके साथ खड़ा रहूं’ एक्टर विजय केइस पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं कुछ लोगों का गुस्सा फूट रहा तो कुछ ने सवालों की झड़ी लगा दी है यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि आप रैलीसे भागे क्यों? वहीं, कुछ ने लिखा है कि आप सिर्फ माफी मांगकर नहीं बच सकते आपको परिवार वालों से मिलने जाना चाहिए. कुछ ने लिखा है, ‘आपने 20 लाख रुपये दे दिए, लेकिन क्या आप जिंदगियां वापस कर सकते हैं’ वहीं, कुछ विजय के सपोर्ट में हैं और लिख रहे हैं, ‘हम खुश हैं किआपने सांत्वना मैसेज डाला’ एक यूजर ने लिखा है, ‘हालांकि देर हो गई है, फिर भी मुझे खुशी है कि आपका मैसेज आ गया. मृतकों के घर व्यक्तिगत रूप से जाना चाहिएआपको मृतकों के घर व्यक्तिगत रूप से जाना चाहिए, जो सिर्फ आपके लिए आए थे उनके दुःख में आपको शामिल होना चाहिए’ एक यूजर ने सवालकिया है, ‘जब आपको पीड़ितों की मदद करनी चाहिए थी तो आप अपनी ही रैली से क्यों भाग गए? आखिर वो पीड़ित आपके समर्थक ही तो हैं। आपबस ट्वीट करेंगे और देखेंगे कि क्या होता है उसके बाद आप कुछ भावुक बातें कहेंगे, जो आपके प्रशंसकों को खुश कर देंगी. वे आपकी आने वालीफिल्म भी अच्छी तरह देखेंगे। लेकिन आप आगे नहीं बढ़ेंगे ये कलाकार तो परफेक्ट हैं, तो उन्हें क्या फर्क पड़ता है? फिर ये रैली निकालेंगे और हम जैसेलोग मारे जाएंगे हम उन्हें दोष भी नहीं देंगे, क्योंकि हम उन्हें भगवान मानते हैं’एक यूजर ने लिखा है, ‘रिश्ते, रिश्तेदार, स्नेह-सब दिखावा। 6 घंटे देर सेआना। असुरक्षित स्टेज और 39 जानें रुपये दिखाकर आप कोई बदलाव नहीं ला सकते ईमानदारी, जिम्मेदारी स्वीकार करने और माफी मांगने कासाहस रखिए.
Arvind Kejriwal slams BJP Govts over paper leaks, shares video of distressed student “Papers don’t leak on their own it is their ministers & leaders who make it happen”

Aam Aadmi Party (AAP) National Convenor Arvind Kejriwal on Sunday expressed deep anger and anguish over the recurring incidents of competitive exam paper leaks in BJP-ruled states. Sharing a video of a student preparing for competitive exams on X, Arvind Kejriwal wrote, “The pain in this girl’s eyes and voice makes one furious. She is a farmer’s daughter. Somehow her father saves money to send her to the city to study, and then the paper gets leaked. What is this girl supposed to do now? Where should she go? This is the same pain felt by the majority of youth in the country who are preparing for competitive exams. Cannot remain helplessWhy is it that wherever their governments are in power, paper leaks are happening?”The AAP Supremo asserted that these leaks are not accidents but orchestrated acts. “Papers don’t leak on their own. Their leaders and ministers make them leak. Yet no one ever gets caught. How can they be caught? When the boatman himself sinks the boat, who will save it? A government that cannot even conduct exams properly is unfit to govern a state. Crying won’t solve the problem. The youth of this country cannot remain helpless. Such a government must either resign or be overthrown,” he declared. Arvind Kejriwal shared featured the student voicingThe video Arvind Kejriwal shared featured the student voicing the crushing financial burden on her family as she struggles to prepare for exams amidst rampant leaks. The student said she lives alone in the city, paying ₹6,000 in rent every month because rooms are not available for less. On top of this, coaching fees for a year range between ₹15,000 and ₹20,000, with additional expenses for food and living. Her parents somehow manage to send her ₹15,000 to ₹20,000 every month. Her father is a farmer, while her mother does not work. The student lamented that massive irregularities are taking place in examinations, and under such conditions, families like hers cannot possibly afford to keep paying for her education.
Delhi BJP’s journey had its share of challenges and struggles, but it is the result of the workers’ determination that the dream we saw is becoming a reality today says Virendra Sachdeva

Delhi BJP President Virendra Sachdeva announced in a press conference today that on Monday, 29th September, on the auspicious occasion of Saptami Navratri, the Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi will inaugurate the new Delhi BJP office with his august hands. The press conference was conducted by Delhi BJP’s Media Head Shri Praveen Shankar Kapoor in the presence of State General Secretary Smt. Kamaljeet Sehrawat and Media Relations Head Vikram Mittal. Virendra Sachdeva congratulated the Delhi BJP workers on the completion of the new office and recalled that on 9th June 2023, the foundation stone for this office was laid by BJP’s National President Hon’ble Shri Jagat Prakash Nadda. Narendra Modi inaugurates the new officeThe Delhi BJP President said that tomorrow, when the Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi inaugurates the new office, it will be a historic moment. After the BJP’s founding, the first office was opened at Ajmeri Gate. Later, it functioned for some time from Rakabganj Road, and then for almost 35 years from 14 Pandit Pant Marg. Now, the party has reached its own building on Deendayal Upadhyay Marg. This journey has been full of challenges but also remarkable.He added that every BJP worker is grateful to Prime Minister Shri Narendra Modi, Home Minister and former BJP President Shri Amit Shah, and current National President Shri Jagat Prakash Nadda. It was under their visionary leadership that the organization set a goal to build party offices in every state capital and district of the country. As part of this mission, not only were long-pending land disputes regarding the Delhi state office resolved, but construction was completed. Today, all 14 organizational districts of Delhi have their own offices. Virendra Sachdeva said that under the guidance of our leadershipVirendra Sachdeva said that under the guidance of our leadership, the blessings of senior party leaders, and the willpower and enthusiasm of our devoted workers, we have completed the construction of this office after a challenging struggle. A dream has been fulfilled. When this newly built office is inaugurated by the Hon’ble Prime Minister, the event will be witnessed by BJP National President Shri Jagat Prakash Nadda, Delhi Chief Minister Smt. Rekha Gupta, many senior and veteran Delhi BJP workers, several Union Ministers, national office-bearers, Delhi’s MPs, MLAs, councilors, and thousands of party workers.
दिल्ली सरकार की पानी के बिल पर जुर्माना माफ करने की योजना: दिवाली उपहार के रूप में घोषणा

विजय श्रीवास्तव, नई दिल्ली दिल्ली की भाजपा सरकार ने हाल ही में पानी के बिलों पर लगे लेट पेमेंट सर्चार्ज (LPSC) को पूरी तरह माफ करने की एक बड़ी योजना की घोषणाकी है। यह कदम दिल्ली के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है, जो पिछले कई वर्षों से फूले-फूले पानी के बिलों की शिकायतकर रहे थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने इसे दिवाली का उपहार या दिवाली बोनस के रूप में पेश किया है, जो आगामी त्योहार सेठीक पहले लागू हो रहा है। यह योजना न केवल चुनावी वादे को पूरा करने का हिस्सा है, बल्कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की वित्तीय स्थिति कोमजबूत करने का भी प्रयास है। 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान, भाजपा ने पानी के बिलों पर जुर्माने को माफ करने का प्रमुख वादा किया था। तत्कालीन भाजपा नेता(अब मुख्यमंत्री) रेखा गुप्ता ने इसे जनता के लिए बड़ी राहत के रूप में प्रचारित किया था। चुनाव जीतने के बाद, भाजपा सरकार ने इस वादे को पूराकरने की दिशा में कदम उठाए। जून 2025 में, सरकार ने पहले ही फूले हुए घरेलू पानी के बिलों को 80-90% तक माफ करने की घोषणा की थी, जिससे 16 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा हुआ। जुलाई 2025 में, जल मंत्री परवेश वर्मा ने इस योजना को पुनर्जीवित किया और इसे एकबार की व्यवस्था के रूप में घोषित किया था, आपको बता दे कि पिछले आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दौरान, DJB के बिलिंग सिस्टम में खराबी के कारण लाखों उपभोक्ताओं को फूलेहुए बिल मिले थे। 5% मासिक चक्र पर चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंडिंग इंटरेस्ट) के कारण छोटे बिल भी हजारों रुपये के हो जाते थे। कुल बकाया राशिमें से 91% (लगभग 80,463 करोड़ रुपये) सिर्फ LPSC ही था। कुल बकाया 87,589 करोड़ रुपये है। आप सरकार ने भी 2023 में समान योजनाका वादा किया था, लेकिन इसे लागू नहीं कर पाई थी। जिसके बाद 26 सितंबर 2025 को दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में जल मंत्री परवेश वर्मा ने इस योजना को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशलमीडिया पर इसे साझा किया, इसे “दिवाली से पहले उपहार” बताते हुए जनता को बधाई दी। योजना को “दिवाली बोनस” कहा जा रहा है।
पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च हुई BSNL 4G सर्विस

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ासे देश का पहला पूर्णतः स्वदेशी 4जी नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से लखनऊ से कार्यक्रम में भाग लिया।इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुये केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके नेतृत्व में भारत अब दुनिया का पाँचवाँ ऐसा देश बन गया है, जिसने अपना पूर्ण रूप से स्वदेशी 4जी टेलीकॉम स्टैक विकसित और लागू किया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के आह्वान पर भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहाहै। उन्होंने कहा कि सॉफ़्टवेयर, आई.टी. सेवाओं, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन जैसे क्षेत्रों में प्रगति हुई है, डिज़ाइन, निर्माण और नवाचार की क्षमता बढ़ीहै। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी 4जी स्टैक का लॉन्च बीएसएनएल के लिए केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकीसफलता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी 4जी स्टैक को आने वाले समय में 5जी में विकसित किया जा सकता है जिससे देश के नागरिकों के लिए शीघ्रही 6जी का मार्ग प्रशस्त होगा। चौधरी ने कहा कि इस मिशन के लिए महीनों के कठोर परिश्रम से स्वदेशी 4 जी तकनीक का विकास हुआ है और यह2025 तक पूरी तरह गतिशील हो गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से भारत के गाँव और शहर पहले से कहीं अधिक डिजिटल रूप से जुड़ रहे हैं।यह तकनीक स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देती है और विदेशी आयात पर निर्भरता को कम करती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड के समय में भारत ने स्वदेशी वैक्सीन बनाई, जिससे सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के लोगों को इसका लाभमिला। चौधरी ने कहा कि यूपीआई के माध्यम से डिजिटल क्षेत्र में भारत ने क्रांति लाई है, भारत का यूपीआई पूरे विश्व में यूनिक है। उन्होंने कहा किचंद्रयान, गगनयान और आदित्य एल-1 के साथ भारत ने विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में नया आयाम हासिल किया है और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीअपनाकर ड्रोन और अन्य उपकरणों के माध्यम से भारत की पहचान पिछले 11 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदल गई है। आत्मनिर्भर भारत के विज़न के तहत, बीएसएनएल ने तेजस नेटवर्क द्वारा विकसित रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN), सी-डॉट द्वारा तैयार कोर नेटवर्क औरटीसीएस द्वारा एकीकृत पूर्णतः स्वदेशी 4जी प्रौद्योगिकी स्टैक को लागू किया है। भारत अब वैश्विक दूरसंचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। जो कार्य कुछ वर्ष पहले असंभव प्रतीत होता था, वह अब साकार हुआ है। इसउपलब्धि के साथ भारत न केवल 1.2 बिलियन लोगों तक उच्च-गुणवत्ता वाली दूरसंचार सेवाओं का विस्तार कर रहा है, बल्कि दूरसंचार उपकरणनिर्माण के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में भी स्थापित हो रहा है। यह दोहरी उपलब्धि वैश्विक विकास, समता और डिजिटल समावेशन के वाहक के रूप में देश की भूमिका को और मज़बूत करती है। राष्ट्रीय महत्व केइस क्षण में प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि का अनावरण कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया, जो केवल एक तकनीकी उपलब्धि ही नहीं, बल्कि एक लंबेसमय से संजोए गए सपने के साकार होने का प्रतीक भी है।
यूपी के लोगों के लिए सीएम योगी का दिवाली स्पेशल तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को फ्री LPG सिलेंडर

यूपी के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दीवाली से पहले सीएम योगी आदित्यानाथ की तरफ से 1.86 करोड़ लोगों को खास तोहफा दिया जारहा है. आइए जानते हैं। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली से ठीक पहले लाखों परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में अहमफैसला लिया। इनमें सबसे बड़ा फैसला प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने का है।दरअसल, पिछले साल की तरह इस दीपावली पर भी मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। योगी सरकार के इसकदम से प्रदेश के करोड़ों परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने तय किया है कि इस बार भी दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की 1.86 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजीसिलेंडर (रिफिल) मिलेगा। वहीं, होली के त्योहार पर भी एक सिलेंडर रिफिल दी जाएगी। उज्जवला योजना की लाभार्थियों को ये लाभ देने के लिएकैबिनेट की बैठक में इसके प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है. बताया जा रहा है कि सिलेंडरों के वितरण पर 1385.34 करोड़ रुपये की धनराशि खर्चहोगी। हर पात्र परिवार को एक मुफ्त LPG सिलेंडर (रिफिल) मिलेगा। सरकार सीधे डिस्ट्रीब्यूटरों को सब्सिडी देगी, जिससे उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्तखर्च नहीं करना पड़ेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस पर 1,890 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिएपहुंचाई जाएगी।आपको बता दे कि वितरण दिवाली से पहले ही शुरू हो चुका है। होली और दिवाली पर हर साल यह सुविधा दी जाती है, ताकि त्योहारों पर परिवारोंको राहत मिले। कैसे मिलेगा लाभ?पात्रता: अगर आपका परिवार PM उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत रजिस्टर्ड है (BPL/अंत्योदय कार्डधारक या SC/ST/OBC वर्ग), तोआपका नंबर आ ही जाएगा। आधार लिंकिंग जरूरी है।
बरेली हिंसा पर योगी आदित्यनाथ का बयान

उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के तहत लगाए गए पोस्टर्स को लेकर प्रदर्शन के दौरानहिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने पथराव किया, वाहनों में आग लगाई और पुलिस पर हमला बोला, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान को हिरासत में लिया गया है। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने27 सितंबर को लखनऊ में ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ कार्यक्रम के दौरान कड़ा बयान दिया। सीएम योगी कहा “बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है। उसे लगा कि वह धमकी देकर शहर जाम कर सकता है, लेकिन हमनेस्पष्ट कर दिया कि न तो कोई नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू लगेगा। हमने ऐसा सबक सिखाया है कि आने वाली सात पीढ़ियां दंगा करना भूलजाएंगी।” उन्होंने जोर देकर कहा, “उपद्रवियों को कुचल देगी सरकार, कोई बचने ना पाए। कुछ लोगों की बुरी आदतें बिना डेंटिंग-पेंटिंग के नहीं जातीं।जो जाति या धर्म के नाम पर भड़काते हैं, उनके लिए हमने बुलडोजर बनाया था।” साथ ही उन्होंने विपक्षी सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था और माफिया सत्ता केसामने सलाम ठोकते थे। लेकिन 2017 के बाद यूपी में ऐसा कुछ नहीं चलेगा। अब कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सात पीढ़ियां याद दिलायाजाएगा। ताकि वो इस तरह का कृत्य करने से पहले दस बार सोचने पर मजबूर हो जाए। इसके साथ ही आपको बता दे कि इस पूरे घटनाक्रम में हिंसा इस्लामिया ग्राउंड की ओर मार्च के दौरान हिंसा हुई लेकिन पुलिस ने भीड़ को रोकने कीकोशिश की। जिसके बादपुलिस ने 10 एफआईआर दर्ज कीं और 30 से अधिक गिरफ्तारियां की गई है। और साथ ही एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बरेली बवाल: IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार, सीतापुर जेल भेजने की तैयारी

आई लव मोहम्मद मामले को लेकर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद महानगर के कई स्थानों पर हुए बवाल के मामले में आईएमसी मुखिया तौकीरराजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश किए गए मौलाना की अब सीतापुर जेल की रवानगी की तैयारियां की जा रही है। शनिवार कोमहानगर पुलिस द्वारा बीते दिन महानगर में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद शहर में कई स्थानों पर हुए बवाल के मामले के बाद हिरासत में लिएगए आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर राजा को गिरफ्तार करने की घोषणा करते हुए सवेरे तकरीबन 5:00 बजे उनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद सवेरे 6:00 बजे कोर्ट में पेश किए गए मौलाना तौकीर राजा को जब अदालत जेल भेजने का आदेश दिया तो पुलिस और प्रशासन सुरक्षाकारणों की वजह से अब मौलाना को सीतापुर जेल में दाखिल करने की तैयारी में जुट गया है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद हुए बवाल केदौरान पथराव और झड़पों की चपेट में आकर 15 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे, जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। बरेली के सौदागरान औरविहारीपुर इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात था, और ड्रोन से निगरानी की जा रही थी।27 सितंबर सुबह करीब 5 बजे तौकीर रजा को गिरफ्तार किया गया। उन्हें 6 बजे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानत याचिका खारिज हो गई।अब उन्हें सीतापुर जेल स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है। उनके 7 समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
जुबेर एनकाउंटर: गोरखपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी का अंत

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गोरखपुर के बहुचर्चित NEET छात्र दीपक गुप्ताहत्याकांड के मुख्य आरोपी जुबेर उर्फ कालिया को रामपुर जिले में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया गया। यह घटना 26 सितंबर की देर रात करीब 10 बजे रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के चाकू चौराहे के पास हुई। जुबेर पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ 17 से अधिक मुकदमेदर्ज थे, जिनमें पशु तस्करी और हत्या जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। आपको बता दे कि STF और रामपुर पुलिस की संयुक्त टीम जुबेर की तलाश में चेकिंग कर रही थी। जैसे ही पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, जुबेर ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग किया, जिसमें जुबेर को कई गोलियां लगीं। जिसके बाद उसको अस्पताल लेजाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस मुठभेड़ में एक उपनिरीक्षक राहुल सिंह और एक कांस्टेबल संदीप कुमार घायल हो गए।दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में दो गोलियां लगने से वेबाल-बाल बच गए। इसके साथ आपको बता दे कि जुबेर अहमद उर्फ कालिया रामपुर के घेर मर्दान खां का निवासी था। वह लंबे समय से पशु तस्करी के धंधे में लिप्त थाऔर पूर्वांचल में गो-तस्करी गैंग का प्रमुख सदस्य माना जाता था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 16-17 मुकदमे दर्ज थे, जिनमेंहत्या, अपहरण और तस्करी जैसे कई मामले प्रमुख थे। इसी क्रम में यूपी STF की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि जुबेर कई मामलों में फरार चल रहा था। रामपुर के एसएसपीऔर अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद जुबेर का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस एनकाउंटर से पशु तस्करी केनेटवर्क पर लगाम लग सकती है, लेकिन पुलिस अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अलर्ट पर है।
लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला का पाँचवाँ दिन

लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला कमेटी की पांचवीं लीला का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ हुआ। इस दिन की लीला ने दर्शकोंके दिलों को छू लिया। पूरा मैदान रामलीला प्रेमियों और दर्शकों से भरा रहा। हर कोई मंच पर हो रही अद्भुत अदाकारी को देखकर मंत्रमुग्ध हो गया। भरत मिलाप का भावपूर्ण दृश्यआज की लीला में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाला दृश्य था भरत मिलाप। इस दृश्य में कलाकारों ने अपने भाव और अभिनय से दर्शकों कोभावविभोर कर दिया। चित्रकूट में भरत और राम की भेंट के समय दर्शकों की आँखें आंसुओं से भर गईं। हर कोई इस दृश्य को देखकर रामलीला कीगहराई और भावनाओं का अनुभव कर रहा था। वीआईपी और कलाकारों की उपस्थितिलीला देखने के लिए कई वीआईपी भी पहुंचे। इस अवसर पर पंकज सिंह, सांसद और भारतीय जनता पार्टी के जनरल सेक्रेटरी, मंच पर आए औरलीला का आनंद लिया। इसके अलावा, बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस और सिंगर शिखा चौधरी भी मुंबई से विशेष रूप से आईं। उन्होंनेअपने मधुर भजन और चरण वंदना से दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी आवाज़ में प्रभु श्रीराम के प्रति भक्ति की भावना साफ झलक रही थी। लीला के प्रमुख घटनाक्रमलीला का आज का आयोजन बहुत ही रोचक और मनोरम था। श्रीराम, लक्ष्मण और सीता जी के वनवास के बाद से लेकर सुमंत की वापसी तक कीघटनाओं का मंचन किया गया। इसके अलावा निषाद राज से भेंट, केवट द्वारा गंगा पार करना, सुमंत की वापसी, कौशल्या महल में दशरथ का निधन, भरत का ननिहाल में सपना, मार्ग में शत्रुघ्न का भरत से मिलना, कौशल में भरत और राम की वार्तालाप, निषाद राज का दरबार और भरत मिलाप जैसीघटनाओं का मंचन किया गया। आज की लीला में भरत मिलाप का दृश्य सबसे ज्यादा आकर्षक रहा, जिसमें लगभग 150 कलाकार एक साथ मंचपर उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत और सम्मानमंच पर आए सभी अतिथियों का स्वागत कमेटी की ओर से बड़े ही सम्मानपूर्वक किया गया। जनरल सेक्रेटरी सुभाष गोयल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंटसत्य भूषण जैन, गौरव सूरी, संदीप भूटानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लीला मंत्री प्रवीण सिंगल, संजय वर्मा और वीरू सिंधी ने अतिथियों का अभिनंदन किया।उन्हें लीला का प्रतीक चिन्ह और राम नामी पटका भेंट किया गया। मंचन और कलाकारों की प्रस्तुतिलीला का मंचन मुंबई फिल्म नगरी और टीवी के अनुभवी कलाकारों द्वारा किया गया। कलाकारों की अदाकारी और भजन गायन ने लीला को और भीजीवंत और आकर्षक बना दिया। दर्शक हर दृश्य में रमणीयता और भक्ति का अनुभव कर रहे थे। हर कोई कलाकारों की प्रस्तुति और मंच की सजावटसे बहुत प्रभावित हुआ। दर्शकों की प्रतिक्रियालीला देखने आए दर्शक बहुत खुश और रोमांचित नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने पूरी लीला का आनंद लिया। हर कोई मंच पर हो रहीअदाकारी और भजन गायन के बीच रामलीला की भावनाओं में डूबा रहा। पांचवें दिन की यह लीला सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गई।