
मीडिया रिपोर्ट्स में ब्लैक बॉक्स को लेकर फैलाई गई भ्रम की स्थिति
हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि विमान के ब्लैक बॉक्स यानी CVR (कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) और DFDR (डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर) को विश्लेषण के लिए अमेरिका भेजा जा रहा है। इन खबरों पर प्रतिक्रियादेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने स्पष्ट रूप से इन दावों का खंडन किया है और उन्हें भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। मंत्रालय ने अपीलकी है कि इतनी संवेदनशील जांच प्रक्रिया को लेकर अनावश्यक कयासों से बचा जाए।
डिकोडिंग का फैसला AAIB द्वारा तय होगा
मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि फ्लाइट रिकॉर्डर को कहां डिकोड किया जाएगा, इसका निर्णय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा सभी तकनीकी, संरक्षा और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। यह एक गंभीर और तकनीकी जांच है, जिसे पूरीव्यावसायिकता के साथ संपन्न किया जाएगा। मंत्रालय ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में अटकलबाजी से बचें और जांचएजेंसियों को अपना कार्य निर्बाध रूप से करने दें।
उड़ान के कुछ ही मिनटों में हुआ हादसा
गौरतलब है कि यह दुर्घटना 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के साथ हुई थी। दोपहर 1:39 बजे सरदारवल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान तकनीकी खराबी के कारण शहर के एकमेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 241 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक यात्रीचमत्कारिक रूप से जीवित बच गया। दुर्घटना में कॉलेज परिसर में मौजूद 29 अन्य लोगों की भी जान चली गई, जिनमें पांच एमबीबीएस छात्रशामिल थे।
ब्लैक बॉक्स बरामद, जांच जारी
घटनास्थल से विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और तकनीकी जांच की प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है किकिसी भी निर्णय को जांच एजेंसियों के विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी आधार पर लिया जाएगा, न कि अफवाहों के आधार पर।