
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें अपने चहेतों का ही ख्याल रखती थीं और नौकरियां में उन्हीं को तरजीह दी जाती थीं। मौजूदा सरकार ने स्पेशल एजुकेटर के लिए अलग कैडर बनाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अमीर वही माना जाएगा, जिसके बच्चे पढ़े-लिखे होंगे ना कि जिसके पास शोरूम हों या बैंक में पैसा होगा।
केवल पढ़ाई से जुड़ा काम
सीएम मान ने कहा कि शिक्षकों को केवल पढ़ाई से जुड़ा काम ही देने की बात कही और गैर-शैक्षणिक कार्यों पर सख्ती करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने पहले 26–27 प्रतिशत तक शिक्षा बजट रखा था। पंजाब के आने वाले बजट में भी शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। शिक्षा सचिव अनिंदिता मित्रा ने जानकारी दी कि शिक्षा स्तर ऊंचा उठाने के लिए 350 करोड़ रुपये के वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही एक साल के भीतर 3,000 स्पेशल एजुकेटर की नियुक्ति की जाएगी. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य के 28 लाख विद्यार्थियों में से करीब 4 लाख बच्चे पहले जमीन पर बैठते थे, लेकिन अब सभी स्कूलों में बाद बदलाव किया गया है।
99.9 प्रतिशत स्कूल परिसरों की बाउंड्री कवर कर दी गई है। स्पेशल एजुकेटर की पदोन्नति की जा रही है, ताकि नए पद बहाल हो सकें। उन्होंने दावा किया कि 100 प्रतिशत स्कूलों में प्रिंसिपल की नियुक्ति होगी। बैंस ने यह भी कहा कि केंद्र द्वारा 10 हजार करोड़ रुपये रोके जाने के बावजूद ग्रामीण विकास कार्य जारी हैं और सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।