
शुक्रवार 26 दिसंबर को त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्व बंधु सेन का निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कई लोगों ने दुख जताया है। 72 साल के सेन का शुक्रवार को बेंगलुरु के एक नीजि अस्पताल में निधन होगया। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सेन का पार्थिव शरीर शनिवार को त्रिपुरा लाया जाएगा। सेन उत्तरी त्रिपुरा केधर्मनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें राज्य की प्रगति को बढ़ावा देने के प्रयासों और कईसामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री बिस्व बंधुसेन जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें त्रिपुरा की प्रगति को बढ़ावा देने के प्रयासों और कई सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए याद कियाजाएगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”
हम राज्य के विकास के लिए चर्चा करते
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर कहा, “त्रिपुरा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री बिस्व बंधु सेन जी के असामयिक निधन से गहरा दुखहुआ, उन्हें लोगों की निस्वार्थ सेवा के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!” असम के मुख्यमंत्रीहिमंत बिस्वा सरमा ने सेन के निधन पर शोक जताते हुए कहासे न एक जमीनी नेता थे जिन्होंने सामाजिक कार्य किए। सरमा ने सोशल मीडिया पर एकपोस्ट में कहा, “त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री बिस्व बंधु सेन जी के निधन से दुखी हूं।” उन्होंने कहा, “माननीय सेन एक जमीनी नेता थे जिन्होंनेअपना जीवन सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। मुझे उनके साथ हुई मुलाकातों की याद आती है, जहां हम राज्य के विकास के लिए चर्चाकरते थे।”