
अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इटानगर महानगर पालिका (IMC) चुनाव मेंकुल 20 सीटों में एनसीपी ने 8 सीटों पर चुनाव लड़कर 3 सीटों पर शानदार जीत हासिल की। साथ ही जिला परिषद (ZPM) में 4 जिलों की 11 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की, जबकि ग्राम पंचायत (GPM) में एनसीपी ने 396 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी पकड़ मजबूत की।
बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध
एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजित पवार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रफुल पटेल और राष्ट्रीय महासचिव श्री अविनाश आदिक ने इसऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह जीत जनता के समर्थन और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। हम जनता कीसेवा में और भी मेहनत से जुटेंगे।” एनसीपी के अरुणाचल प्रदेश अध्यक्ष श्री टोको तातुंग ने कहा, “यह जीत हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है और हमइसे आगे भी जारी रखेंगे।” प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री निक केमिन और प्रदेश महासचिव लिखा सोनी ने भी जनता के सहयोग और पार्टी कार्यकर्ताओंकी मेहनत को इस सफलता का मुख्य कारण बताया। एनसीपी की इस जीत को प्रदेश की राजनीति में एक मजबूत संदेश माना जा रहा है कि पार्टीजनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती है और उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।