
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि निर्माण मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ होती है, लेकिन दुर्भाग्य से भारत में यहलगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने जोर दिया कि तेज आर्थिक विकास के लिए देश को सार्थक और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार करनेहोंगे। राहुल गांधी ने यह बात जर्मनी की यात्रा के दौरान कही। म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू वेल्ट और बीएमडब्ल्यू प्लांट म्यूनिख के गाइडेड टूर के बादउन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बीएमडब्ल्यू की विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग को करीब से देखना एक शानदारअनुभव था। इस दौरे की खास बात टीवीएस मोटर कंपनी की 450सीसी मोटरसाइकिल को देखना रही, जिसे बीएमडब्ल्यू के साथ साझेदारी मेंविकसित किया गया है। राहुल गांधी ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि जर्मनी में भारतीय इंजीनियरिंग को प्रदर्शित होते देखना खुशी की बात है।
म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू प्लांट का दौरा किया
उन्होंने कहा, ‘मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की नींव मैन्युफैक्चरिंग पर टिकी होती है। लेकिन भारत में मैन्युफैक्चरिंग घट रही है। अगर हमें विकास की रफ्तारबढ़ानी है तो हमें ज्यादा उत्पादन करना होगा, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने होंगे और बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण नौकरियां पैदा करनीहोंगी।’ बता दें कि राहुल गांधी जमर्नी की यात्रा पर प्रोग्रेसिव अलायंस के निमंत्रण पर गए हैं। इस दौरान वे भारतीय प्रवासी समुदाय से संवाद करेंगेऔर जर्मन सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर हैं, इस दौरान वे वहां रह रहे भारतीय समुदायके लोगों से और जर्मनी सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जर्मनी के दौरे पर हैं, इसदौरान उन्होंने म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू प्लांट का दौरा किया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा- भारत में मैन्युफैक्चरिंग घट रही है, मजबूत इकोसिस्टमबनाने की जरूरत है।