
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के शिमला दौरे केदौरान दिए गए बयान तथ्यों से परे और पूरी तरह भ्रामक करार दिया है। उन्होंने कहा कि नड्डा को चाहिए कि वे आंकड़ों के साथ स्पष्ट करें कि केंद्रसरकार ने किस योजना के तहत किस मद से हिमाचल प्रदेश को कितना पैसा दिया है। रविवार को जारी बयान में विनय कुमार ने कहा कि नड्डा कीओर से शिमला में बोले गए झूठों का पुलिंदा इतना बड़ा है कि उसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। सच्चाई यह है कि आपदा के नाम परकेंद्र सरकार ने आज दिन तक हिमाचल प्रदेश को एक रुपया भी नहीं भेजा है। तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 1500 करोड़ रुपयेकी आपदा राहत राशि की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक वह राशि प्रदेश सरकार को प्राप्त नहीं हुई। दिल्ली से शिमला पैदल पहुंचने में भीलगभग 96 घंटे लगते हैं, लेकिन भाजपा को यह घोषणा किए हुए 90 दिन से अधिक का समय बीत चुका है और प्रदेश को अब भी इंतजार करायाजा रहा है।
1500 करोड़ रुपये की राशि तुरंत जारी करवाएं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले प्रदेश में तथाकथित डबल इंजन सरकार थी, लेकिन उस समय भी भाजपा के दावे पूरी तरह खोखलेसाबित हुए। यही कारण रहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट होकर रह गई। इसलिए नड्डा की ओर से किए जा रहेदावे केवल हवा-हवाई हैं। विनय कुमार ने कहा कि भले ही इस बार जगत प्रकाश नड्डा किसी अन्य राज्य से राज्यसभा में पहुंचे हैं, लेकिन उनकीकर्मभूमि हिमाचल प्रदेश ही रही है। ऐसे में उन्हें चाहिए कि वे आपदाग्रस्त हिमाचल प्रदेश के लोगों की पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री की ओर सेघोषित 1500 करोड़ रुपये की राशि तुरंत जारी करवाएं।
केंद्र सरकार ने किस योजना में कितना पैसा दिया
नड्डा के शिमला दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए विनय कुमार ने कहा कि उनका यह दौरा पूरी तरह राजनीतिक रहा। केंद्रीय मंत्री होने के नाते उन्होंने प्रदेश कोन तो कोई ठोस आश्वासन दिया और न ही कोई वास्तविक मदद मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश के साथसौतेला व्यवहार कर रही है और प्रदेश की ओर आंखें मूंद कर बैठी है। पिछले तीन वर्षों में केंद्र सरकार ने प्रदेश को कोई भी विशेष सहायता नहीं दी, जबकि प्रदेश से चुने गए भाजपा सांसद झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास करते रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनयकुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के दौरे के दौरान दिए बयानों पर निशाना साधा। कहा कि नड्डा को चाहिए कि वेआंकड़ों के साथ स्पष्ट करें कि केंद्र सरकार ने किस योजना में कितना पैसा दिया।