
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के अंदर कुर्सी की लड़ाई अपने चरम पर पहुंच गई है। इस बीच सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक ने बड़ी भविष्यवाणी करतेहुए तारीख बताई है कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री कब बनेंगे? विधायक एच ए इकबाल हुसैन ने शनिवार (13 दिसंबर) को दावा करते हुए कहा है किउपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 6 जनवरी को मुख्यमंत्री बनेंगे। इसी के साथ उन्होंने अपने बयान में कहा कि जिस पद पर अभी सिद्धारमैया हैं, उसेशिवकुमार के लिए खाली किया जाना चाहिए। रामनगर के विधायक इकबाल हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिवकुमार को मुख्यमंत्रीबनने का मौका दिया जाना चाहिए। शिवकुमार के कट्टर समर्थक हुसैन ने कहा, “99 प्रतिशत संभावना है कि वह 6 जनवरी को मुख्यमंत्री बनेंगे।” जबउनसे पूछा गया कि इस तारीख का क्या महत्व है, तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता। यह बस एक रैंडम नंबर है। हर कोई यही कह रहा है। यह 6 जनवरीया 9 जनवरी हो सकती है। ये दो तारीखें हैं।”
लगातार मांग कर रहे
दरअसल, विधायक इकबाल हुसैन लगातार मांग कर रहे हैं कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए। शुक्रवार को उन्होंने अपनी यह इच्छासार्वजनिक की थी। एक दिन पहले पत्रकारों से बात करते हुए रामनगर विधायक ने पुष्टि की कि उन्होंने शिवकुमार और कई मंत्रियों और विधायकों केसाथ देर रात भोजन किया था। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि यह बैठक शक्ति प्रदर्शन थी। उन्होंने कहा, “विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों केविधायक सत्र के लिए आए हैं; हम सभी के लिए यह मिलने का एक दुर्लभ अवसर है। सत्र के दौरान हम एक-दूसरे से मिलते हैं। हमने साथ में भोजनकिया। इसमें क्या है? क्या साथ में भोजन करना शक्ति प्रदर्शन कहा जा सकता है?”
घटनाक्रम साझा किया
वहीं जब हुसैन से पूछा गया कि क्या शिवकुमार ने सभा के दौरान कोई राजनीतिक घटनाक्रम साझा किया, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं खुशखबरी देरहा हूं। वह सत्र के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे, वह बनेंगे ही। इसमें क्या गलत है?” उन्होंने आगे कहा, “शिवकुमार को मौका मिलेगा, वह अब मुख्यमंत्रीबनेंगे।” इसी के साथ हुसैन ने बताया कि रात्रिभोज में कांग्रेस के 50 से 55 विधायक शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने इसे अनौपचारिक बैठक बताया, लेकिन यह बैठक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष की अटकलों के बीच हुई, खासकर 20 नवंबर को सरकार के पांच साल केकार्यकाल का आधा समय पूरा होने के बाद किया गया है।