
दिल्ली में 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। इस घटना में 15 लोगों की मौत हुई थी और दो दर्जन सेज्यादा लोग घायल हुए थे। अब आरोपी डॉ. उमर-उल-नबी का एक पुराना और बिना तारीख का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुसाइडबॉम्बिंग को ‘शहादत’ बताते हुए उसे ‘गलत समझा गया’ कहते हैं।
एआईएमआईए चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस वीडियो को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, इस्लाम में आत्महत्याहराम है और बेगुनाहों की हत्या बेहद बड़ा गुनाह है। ऐसे कृत्य न धर्म से जुड़े हैं, न किसी गलतफहमी से, ये सीधा-सीधा आतंकवाद है। ओवैसी नेअपने पोस्ट में साफ कहा कि नबी का तर्क पूरी तरह गलत है और इसका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं।
भयानक वारदात की योजना बनाई
वहीं ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी जवाब मांगा। उन्होंने याद दिलाया कि अमित शाह ने संसद में कहा था कि ‘पिछले छह महीनों में कोई भीकश्मीरी युवक किसी आतंकी संगठन में शामिल नहीं हुआ।’ तो फिर, ‘ये ग्रुप आया कहां से? इसकी पहचान पहले क्यों नहीं हुई? ज़िम्मेदारी किसकीहै?’ वहीं एनआईए ने मंगलवार को जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को 10 दिन की हिरासत में लिया है। एजेंसी के मुताबिक, जासिर ने ड्रोनमॉडिफाई करके, रॉकेट बनाने की कोशिश करके आतंकियों को तकनीकी मदद दी वह उमर-उल-नबी का करीबी और सक्रिय सहयोगी था। एनआईएका कहना है कि दोनों ने मिलकर दिल्ली की इस भयानक वारदात की योजना बनाई।
गलतफहमी से, ये सीधा-सीधा आतंकवाद
ओवैसी ने पूछा कि आरोपी का वीडियो छह से सात महीने पुराना बताया जा रहा है। ‘अगर ये वीडियो इतना पुराना था, तो इसे किसी ने पहले क्योंनहीं देखा? दिल्ली में पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है, तो जिम्मेदारी किसकी है?’ दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाकेके आरोपी आतंकी उमर नबी के वीडियो पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- इस्लाम में आत्महत्या हराम, बेगुनाहों की हत्या बड़ा गुनाह है। ओवैसी ने कहा- ऐसे कृत्य न धर्म से जुड़े हैं, न किसी गलतफहमी से, ये सीधा-सीधा आतंकवाद है।