
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि यदि कोई गोवंश काटने वाला मिल जाए, तो उसकी गर्दन काट दो। तुम्हें अपनी मां की रक्षा करनीचाहिए। यह बात उन्होंने सहारनपुर में आयोजित सनातन चेतना सम्मेलन में कही। सहारनपुर में रणदेवा गांव के प्यारे जी महाराज मंदिर में सोमवार कोसनातन चेतना सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि हिंदुओं को अब जागना होगा। हिंदूअपने बारे में गलत बातें सुनकर भी चुप ही रहता है। कुछ लोग अपनी मनमर्जी के अनुसार मनगढ़ंत बयान दे रहे हैं। मौर्य घूम-घूम कर देशभर में देवीदेवताओं का मजाक उड़ा रहा है और हिंदू केवल सुनते हैं। यह चुप रहने का समय नहीं है। हिंदुओं को इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
लोनी विधायक ने सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा
उन्होंने कहा कि अगर कोई गोवंश काटने वाला मिल जाए तो उसके सामने हाथ नहीं जोड़ने, बल्कि उसी समय उसकी गर्दन काट देनी चाहिए। ताकिउसे तुरंत सख्त सजा मिले सके। ऐसा करने से हमने कानून अपने हाथ में भी नहीं लिया। प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है कि वह अपनी मां की रक्षा करे।कहा कि इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। एक समुदाय के लोगों की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। कैराना में यदि हिंदू इकट्ठेहोकर वोट देते तो आपका सांसद एक हिंदू ही होता। ये लोग हिंदुओं पर हावी न हो पाते।
गुर्जर ने कहा कि अपने आसपास वाल्मीकि, पासी समाज के लोगों को बसाओ। कश्मीर में कांग्रेस जिहादियों को अपने पैसे देकर हवाई यात्राएं करातीहै। इसके बाद वह हिंदू विरोधी कार्य करते हैं। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लखनऊ में किसी की हैसियत नहीं है मेरी बात काटने की। मुख्यमंत्री कीजितनी चलती है, उससे कम तुम्हारे भाई की भी नहीं चलती।
लोनी विधायक ने सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अपने बारे में गलत बातें सुनकर चुप न रहें। कहा कि लखनऊ हो या यहां, किसी कीहैसियत नहीं हो मेरी बात काट दे।