
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद औरंगाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करने मंच पर पहुंच चुके हैं। एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालटेन वाले भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। लालू-राबड़ी राज में कोई काम नहीं है। सीएम नीतीश कुमारने बिहार में सुशासन लाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं इस क्षेत्र की सभी महानविभूतियों को नमन करता हूं। बिहार में पहले चरण के मतदान नेअब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिहार के इतिहास का अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है। हमारी माताएं-बहनें सुबह से ही कतारलगाकर खड़ी हो गईं। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार कीजनता, युवा, महिला और किसानों ने संभाला है। पहले चरण के मतदान से स्पष्ट है कि बिहार के लोग अब किसी भी कीमत पर जंगलराज को लौटनेदेना नहीं चाहते हैं। बिहार का नौजवान राजद के झूठे वादों पर वोट नहीं दे रहा है। राजद ने झूठे वादों का भ्रम फैलाने की कोशिश की। इनके वादों परखुद कांग्रेस को भरोसा नहीं है। पहले चरण के मतदान ने तय कर दिया कि इस बार फिर से एनडीए सरकार आएगी।
एक लाख करोड़ में एक के पीछे कितने शून्य लगेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए सरकार के कामों को गिनाया। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि राम मंदिर बनेगा। मंदिर बन गया। डंके की चोट परबना। 500 साल का अधूरा काम पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि मैंने 370 हटाने की बात कही थी। वह भी हट गया। बिहार की इसी धरती से पहलगामहमले की बात कही थी। इसके बाद आपने ऑपरेशन सिंदूर से तबाह होते पाकिस्तान को देखा। मैंने वन रैंक वन पेंशन की बात की। आज सात नवंबरको ही इसे लागू हुए 11 वर्ष हो रहे हैं। हमारे सैनिक परिवार चार दशकों से वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे थे। लेकिन, कांग्रेस हर बार उनसे झूठबोलती रही। कांग्रेस ने फौजियों से किया हुआ वादा तक नहीं निभाया। मैंने फौजियों को ओआरओपी लागू करने की गारंटी दी। इन 11 साल में हमारेफौजी भाई-बहन को अब तक एक लाख करोड़ रुपये वन रैंक वन पेंशन के बाद दिए गए। राजद वालों को तो यह नहीं पता कि एक लाख करोड़ मेंएक के पीछे कितने शून्य लगेंगे।
विदेश से लोग कल के मतदान को देखने आए थे
पीएम मोदी ने कहा कि जब हम कहते हैं कि हमलोग आने वाले पांच साल में एक करोड़ रोजगार देंगे तो उन्हें हमारी बात पर भरोसा है। आपके सामनेराजद और कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड भी है। यह वो लोग हैं जो बिहार में लोगों से नौकरी के बदले जमीन लिखवा लेते हैं। इस बात को अदालत ने भीमाना है। यह जंगलराज वाले जमानत पर चल रहे हैं। राजद और कांग्रेस वाले बिहार के युवाओं को कभी भी नौकरी नहीं दे सकते हैं। औरंगाबाद वालेतो नक्सलवाद और माओवाद से पीड़ित रहे हैं। वह दिन भूल नहीं पाएंगे आप जब शाम होते ही लोग घर से बाहर निकलने में डरते थे। इस क्षेत्र कीचर्चा देश और दुनिया में नरसंहारों के लिए होती थी। जैसे ही जंगलराज की सरकार गई। नीतीश कुमार को आपने लाया तो नरसंहार बंद हो गई। जबआपने दिल्ली में मुझे बैठाया तो नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई की। आज बिहार माओवादी आतंक की डर से मुक्त हो चुका है। यह इसलिए हुआक्योंकि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। जंगलराज और सुशासन में क्या अंतर आया है? यह कल हमने देखा है। कल बिहार में दलित, गरीब, पिछड़े और अतिपिछड़ो ने वोट डाला। जंगलराज में मतदान के वक्त बमबाजी करते थे। लोगों को डराते थे। मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूं किप्रथम चरण के चुनाव इतने अच्छे तरीके संपन्न करवाए थे। विदेश से लोग कल के मतदान को देखने आए थे।