"National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |     "National   Voice  -   खबर देश की, सवाल आपका"   -    *Breaking News*   |    

पंजाब अब फेसलेस आरटीओ सेवाओं की शुरूआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। बुधवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंदकेजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने लुधियाना स्थित आरटीओ ऑफिस पर ताला लगाकर फेसलेस सेवाओं की शुरूआत की। पंजाब में प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह शासन के नए युग की शुरुआत के अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब लोगों को भ्रष्टाचार व दलालों से आजादीमिल गई है। अब घर बैठे लोग 1076 पर कॉल कर ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट, आरसी, परमिट बनवा सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्रीभगवंत मान ने इस स्कीम की शुरुआत कर भ्रष्टाचार के युग को खत्म करने के प्रतीक के रूप में आर.टी.ओ. दफ्तर पर ताला लगाया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी के बाद अब तक राज्य के लोग नौकरशाही और उसके भ्रष्ट कामों के गुलाम बन गए थे। आज पंजाब इसगुलामी से मुक्त हो गया है और अब लोग 1076 पर कॉल करके अपना ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज प्राप्त करसकेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोगों को अपना काम करवाने के लिए भ्रष्टाचार, परेशानियों और बिचौलियों से आजादी मिल रही है।पंजाब में ऐसा अनोखा काम देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया में पहली बार हो रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब के लोगों के लिएऐतिहासिक दिन है, क्योंकि पहली बार राज्य में फेसलेस आर.टी.ओ. सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इस पहलकदमी को वास्तव में परिवहन विभाग मेंडिजिटल क्रांति कहा जा सकता है, क्योंकि लोगों को अब उनके घर पर ही सरकारी सेवाएं मिलेंगी। ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशनसर्टिफिकेट से संबंधित कुल 56 सेवाओं को अब पूरी तरह फेसलेस कर दिया गया है।

हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये सेवाएं हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके सेवा केंद्रों के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं। नागरिकों को पहलेड्राइविंग लाइसेंस या वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए साइबर कैफे जाना पड़ता था या खुद ऑनलाइन आवेदन देना पड़ता था।आवेदन देने के बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन जैसे कामों के लिए कई बार आर.टी.ओ. दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, जिस कारण दूर-दराज केइलाकों में रहने वाले लोगों, बुजुर्गों और विकलांग व्यक्तियों को काफी मुश्किल होती थी। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि इससे न सिर्फ लोगोंका समय और ऊर्जा लगती है, बल्कि वित्तीय बोझ भी बढ़ता है। लेकिन अब नागरिकों को आर.टी.ओ. दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि ये सेवाएं पंजाब भर में स्थापित सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। इसके लिए इन केंद्रों के स्टाफ को सही ढंग से प्रशिक्षण दिया गया है। ये सभी सेवाएं घर बैठे हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती हैं। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि आर.टी.ओ. दफ्तरों में लोगों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और आज का दिन इन दिक्कतों के अंत का सूचक है, जिससे आम आदमी को बहुत फायदा हो रहा है। इस पहल से आम आदमी को होने वाली दिक्कत और भ्रष्टाचार पर पूर्ण विराम लगाया गया है और यहराज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप है। पहले लोगों को राजस्व विभाग में सुधारों के कारण बहुत लाभ हुआ है, जिसनेलोगों को बड़े पैमाने पर अधिकार दिए हैं।

कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि परिवहन विभाग के किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा और राज्य सरकार द्वारा उनकी योग्यता केअनुसार अन्य विभागों में उनकी सेवाओं का उपयोग किया जाएगा। पहले लोगों को परेशान करने के लिए रिबन काटे जाते थे, अब राज्य सरकार लोगोंकी सुविधा के लिए दफ्तरों पर ताले लगा रही है। ‘‘आप’’ सरकार ने अब तक पंजाब में 19 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं, ताकि लोगों की अनावश्यकलूट को रोका जा सके। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब आज देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने लोगों को सुचारू ढंग से सुविधाएं प्रदान करकेआर.टी.ओ. दफ्तरों को बंद कर दिया है। उन्होंने जनता से राज्य सरकार के इस बड़े लोकहित के उपक्रम का लाभ उठाने की अपील की और कहा किआने वाले दिनों में ऐसे और डिजिटल व लोकहित के फैसले लिए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान परिवहन विभाग ने कुल 29,23,390 आवेदनों पर कार्रवाई की, जिनमें से 19,63,209 वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से संबंधित थे और 9,60,181 ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं से संबंधितथे। इतनी बड़ी संख्या में आवेदनों को कुशलता से कार्रवाई के लिए नया नागरिक-पक्षीय मॉडल जरूरी है।

आर.टी.ओ. दफ्तरों में पहले 15 दिनों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए
उन्होंने कहा कि नई प्रणाली को सुचारू ढंग से लागू करने को सुनिश्चित बनाने के लिए आर.टी.ओ. दफ्तरों में पहले 15 दिनों के लिए हेल्प डेस्कस्थापित किए गए हैं। ये डेस्क नागरिकों को नए मॉडल के तहत आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन देंगे। इस प्रणाली के शुरूहोने से आर.टी.ओ. दफ्तर अब अपनी मुख्य जिम्मेदारियों और विभागीय कार्यों के समग्र सुधार पर अधिक प्रभावी ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।राज्य सरकार सुचारू और पारदर्शी शासन प्रदान करके लोगों की सुविधा के लिए हर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्रीलालजीत सिंह भुल्लर, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *