
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोपलगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी बिहार को नजरअंदाज कर रहे हैं और महागठबंधन में कांग्रेस को हाशिए पर ला दिया है। मालवीयने राहुल गांधी की फोटो वाला एक एनिमेटेड ‘गुमशुदा’ (मिसिंग) पोस्टर भी साझा किया, जिस पर लिखा था- ‘गुमशुदा: 59 दिन पहले बिहार में देखागया था’।मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, करीब दो महीने हो गए राहुल गांधी को बिहार आए हुए। कोलंबिया में छुट्टियां मनाने और वीडियोब्लॉग बनाने के बीच उन्हें न तो बिहारकी परवाह करने का वक्त मिला, न ही (विपक्षी) गठबंधन संभालने का। परिणाम साफ है- महागठबंधन में अबकांग्रेस हाशिए पर है।
मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी शामिल
उन्होंने आगे कहा, बिहार की जनता जानती है कि कांग्रेस-राजद को वोट देना मतलब उन लोगों को वोट देना है, जो बिहार के लिए काम नहीं करते, बल्कि मौका मिलते ही लूटते हैं। याद रखिए, लालू परिवार ने हमेशा अपना घर भरा, जबकि बिहार गरीब और उपेक्षित रहा। लोकसभा में विपक्ष केनेता राहुल गांधी आज अपनी पहली चुनावी रैली संबोधित करेंगे। वह राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव केसाथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में संयुक्त रैली करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन औरराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच होगा। महागठबंधन में कांग्रेस, भाकपा-माले, भाकपा, माकपा और मुकेश साहनी की विकासशील इंसानपार्टी (वीआईपी) शामिल हैं।
गुमशुदा’ पोस्टर साझा किया
वहीं, राजग में भाजपा, जनता दल (यू), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। विधानसभा चुनाव दो चरणों मेंछह और 11 नवंबर को होंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। BJP: भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी कापोस्टर जारी कर निशाना साधा और कहा कि बिहार की अनदेखी करने के कारण कांग्रेस महागठबंधन में हाशिए पर है। उन्होंने राहुल गांधी के 59 दिनसे बिहार न आने की बात को लेकर ‘गुमशुदा’ पोस्टर साझा किया।