
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली सरकार द्वारा यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास यह छठ घाट पुनः चालू करवाने पर पूर्वी दिल्ली के इस क्षेत्र में बसापूर्वांचल समाज एवं बिहार जागरण मंच उनके आभारी हैं. पर्वी दिल्ली के अनेक पूर्वांचल वासी कल प्रातः बिहार जागरण मंच के संरक्षक एवंएन.डी.एम.सी. सदस्य श्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा से मिले और उनके संज्ञान में डाला की 2020 मेंअरविंद केजरीवाल सरकार ने यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन से पंटून पुल से नीचे जा कर छठ पूजा घाट को बंद करवाया दिया था। बिहार जागरण मंच केसदस्यों ने वीरेन्द्र सचदेवा से निवेदन किया की इस छठ घाट को पुनः चालू करने की अनुमति दिलवायें। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कल ही क्षेत्रीयअधिकारियों से बात कर घाट निर्माण की अनुमति दिलवाई और जे.सी.बी. लगवा कर घाट निर्माण काम शुरू करवाया।
यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन से नीचे निर्माणाधीन छठ घाट पर पहुँचे
आज प्रातः दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा स्वंय यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन से नीचे निर्माणाधीन छठ घाट पर पहुँचे और सफाई श्रमदान किया औरकहा की यह छठ घाट निर्माण करवा कर हमने लक्ष्मी नगर, पांडव नगर सहित आसपास के चार पांच किलोमीटर में बसे बिहार समाज के लोगों कीआंकाक्षा पूरी की है। उन्होने कहा की केजरीवाल सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों में बाधा डालती थी पर भाजपा की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकारजन जन के पर्वों को उत्सव उत्साह दे रही है. सचदेवा के साथ एन.डी.एम.सी. सदस्य श्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अभय वर्मा, शाहदरा जिलाभाजपा अध्यक्ष श्री दीपक गाबा, दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा, पार्षद संदीप कपूर, नीलम नीतू चौधरी एवं रामकिशोर शर्माऔर बड़ी संख्या में बिहार जागरण मंच के सदस्य घाट स्वच्छता श्रमदान में सम्मलित हुए। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है की दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवंदिल्ली सरकार द्वारा यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास यह छठ घाट पुनः चालू करवाने पर पूर्वी दिल्ली के इस क्षेत्र में बसा पूर्वांचल समाज एवं बिहारजागरण मंच उनके आभारी हैं।