
दुनिया में जारी कई जंगों को रुकवाने का दावा कर खुद ही अपनी पीठ ठोंकने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अब रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसीराष्ट्रपति पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जारी युद्ध उन्हें बहुत बुरे दौर में ले जा रहा है। मुझे समझ नहीं आता कि वह यह जंग क्यों जारीरखे हुए हैं। यह युद्ध तो एक हफ्ते में ही खत्म हो जाना चाहिए था। ट्रंप का यह बयान उस बैठक से पहले आया है जब वे शुक्रवार को यूक्रेनी राष्ट्रपतिवोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य और आर्थिक समर्थन पर चर्चा होने की संभावना है।
उसमें बहुत अच्छा काम किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं बहुत निराश हूं क्योंकि व्लादिमीर पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे। शायद अब भी हैं। मुझे नहींपता कि वह इस युद्ध को क्यों जारी रखे हुए हैं। यह युद्ध उनके लिए बहुत बुरा रहा है। वह चार साल से चल रहे उस युद्ध में जा रहे हैं जिसे उन्हें एकहफ़्ते में जीत लेना चाहिए था। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने लगभग डेढ़ लाख सैनिक खो दिए हैं… यह एक भयानक युद्ध है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सेमौतों के मामले में यह सबसे बड़ी घटना है। यह किसी भी युद्ध से बड़ी है। मैंने उनमें से आठ का निपटारा किया है। मुझे लगता है कि भारत औरपाकिस्तान में भी बहुत संभावनाएं थीं। हमने उसमें बहुत अच्छा काम किया। लेकिन उन्हें इस युद्ध को पूरी तरह से सुलझाना होगा।
चार साल से चल रहे उस युद्ध में जा रहे
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बयान तब दिया जब वे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली के साथ व्हाइट हाउस में एक द्विपक्षीय बैठक कर रहे थे। इसबैठक के दौरान ट्रंप ने अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए 20 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। इससे पहले खबरआई थी कि ट्रंप प्रशासन लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें टॉमहॉक यूक्रेन को देने पर विचार कर रहा है। ट्रंप ने हाल ही में एयर फोर्स वन में पत्रकारों सेकहा था कि अगर यूक्रेन संकट सुलझा नहीं तो मुझे रूस से टॉमहॉक्स पर बात करनी पड़ेगी। हम उन्हें कीव भेज सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्डट्रंप ने कहा कि मैं बहुत निराश हूं क्योंकि व्लादिमीर पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे। शायद अब भी हैं। मुझे नहीं पता कि वह इस युद्ध कोक्यों जारी रखे हुए हैं। यह युद्ध उनके लिए बहुत बुरा रहा है। वह चार साल से चल रहे उस युद्ध में जा रहे हैं जिसे उन्हें एक हफ़्ते में जीत लेना चाहिएथा।