
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जेन जेड को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने तीखीप्रतिक्रिया दी है दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं और सोरोस फाउंडेशन के साथ मिलकर देश को बांटने कीकोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत में अगर जेन-जेड उठ खड़ा हुआ, तो कांग्रेस और उसके साथी दलों को देश छोड़कर भागना पड़ेगा.
निशिकांत दुबे ने कहा, जेन-जेड का मतलब अगली पीढ़ी, युवा और अपने देश के बारे में कैसे फैसला लेना चाहते हैं और सरकार बदलना चाहते हैं. जेन जेड भारत में पहले ही भारत में ऐसा कर चुका है अन्ना और अरविंद हजारे का आंदोलन जेन-जेड का ही नतीजा था निर्भया कांड के दौरान 2013 मेंएक लाख लोग सड़कों पर थे, लेकिन भाजपा ने हिंसा को न भड़काने का फैसला किया. राहुल गांधी नेपाल और बांग्लादेश में जो हुआ, राहुल गांधीउससे खुद को जोड़ना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा, दोनों जगहों पर जेन-जेड आंदोलन भाई-भतीजावाद और परिवारवाद के खिलाफ था। परिवारवादकहा हैं? यह दशकों से गांधी परिवार में है अगर वह जेन-जेड को भड़काना चाहते हैं, तो मैं राहुल गांधी के साथ हूं.
पाली जेन–जेड एक हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता
पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से फरार होना पड़ेगा नेपाल और बांग्लादेश में जेन-जेड भ्रष्टाचार के खिलाफ था यहां सभी घोटाले कांग्रेस ने किए हैं पिछले11 वर्षों में हम पर किसी घोटाले का आरोप नहीं लगा है. जेन-जेड संविधान में संशोधन की मांग कर रहा है बांग्लादेशी जेन-जेड एक इस्लामी राष्ट्रबनाना चाहता था और नेपाली जेन-जेड एक हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, लेकिन अगर जेन-जेड हिंदू राष्ट्र की मांग करे, तोआप क्या करेंगे? सिर्फ कांग्रेस ही नहीं उनके सहयोगी दल भी वंशवादी हैं राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं. उन्होंने आगे आरोप लगाया, उसी गृहयुद्ध का इस्तेमाल करके राहुल गांधी के दादा (देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल) नेहरू ने देश का बंटवारा किया था वह सोरोस फाउंडेशनके साथ मिलकर देश को बांट रहे हैं भाजपा जेन-जेड के साथ खड़ी है कांग्रेस और उसके सहयोगी देश छोड़कर भागते नजर आएंगे. भाजपा सांसद नेआगे कहा, हम जेन-जेड आंदोलन के साथ हैं हम इसे रोकने की बात नहीं कर रहे हैं भाजपा में कोई भी डरता नहीं है केजरीवाल जेन-जेड आंदोलन कीवजह सत्ता में आए बाद में उन्होंने भ्रष्ट कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव और स्टालिन के साथ समझौता किया और यूपीए के साथ लोकसभा चुनाव लड़ा।निर्भया कांड के दौरान जेन-जेड आंदोलन हुआ था अगर जेन-जेड आंदोलन फिर से होता है तो भाजपा उस आंदोलन का समर्थन करेगी.
चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा
उन्होंने कहा, इन भ्रष्ट, परिवारवादी नेताओं को 140 करोड़ लोगों में अपने परिवार के अलावा कोई नजर नहीं आता पिछले डेढ़ साल से नमो ऐप परएक पूरा अभियान चल रहा है और प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि हम पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति में लाना चाहते हैं. उन्हें राजनीतिक कार्यकर्ता बनानाचाहते हैं हम इस आंदोलन को और तेज करेंगे ये सब लोग राहुल गांधी, अखिलेश, स्टालिन, ममता, लालू या तेजस्वी यादव देश छोड़ते नजर आएंगे।
वहीं, राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, जिस तरह से चीजें चुराई जा रही हैं और सरकार सत्ता में बने रहने केलिए सिस्टम से छेड़छाड़ कर रही है, उसे पूरा देश देख रहा है चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है क्या लोकतंत्र को बचाना केवल राहुलगांधी की जिम्मेदारी है? सबूत मांगने के बजाय चुनाव आयोग किसी तीसरे पक्ष से स्वतंत्र जांच का आदेश क्यों नहीं देता? भाजपा चुनाव आयोग कोसही ठहरा रही है। यही वजह है कि हमने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलीभगत कर रहे हैं. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा मेंविपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह जेन-जेड को भड़का कर भारत में गृहयुद्ध शुरू करना चाहते हैं और सोरोस फाउंडेशन के साथमिलकर देश को बांटने की साजिश रच रहे हैं दुबे ने कहा कि अगर जेन जेड फिर से आंदोलन करता है तो भाजपा उसका समर्थन करेगी.