
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली मेंमुलाकात की. साथ ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना और गहरे रिश्तों को आगेबढ़ाने के लिए बातचीत हुई. विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत और फिलीपींस के बीच सभ्यता, इतिहासऔर लोगों के बीच मजबूत जुड़ाव पर आधारित पुराने रिश्ते हैं. दोनों नेताओं के बीच हो रही बातचीत का उद्देश्य दोनों देशों की दोस्ती और आपसीसहयोग को और मजबूत करना है. इस मुलाकात से उम्मीद की जा रही है कि भारत और फिलीपींस के संबंध और भी मजबूत होंगे और कई अहम क्षेत्रोंमें सहयोग बढ़ेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और फिलीपींस अपनी मर्जी से दोस्त हैं और उनकी दोस्ती नियति से जुड़ी है.
स्वतंत्रता का करते है समर्थ
उन्होंने कहा कि हिंद महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक दोनों देशों को साझा मूल्य जोड़ते हैं. यह दोस्ती केवल पुरानी नहीं बल्कि भविष्य के लिएभी एक मजबूत वादा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘महासागर’ विजन में फिलीपींस एक महत्वपूर्ण साझेदार है. दोनोंदेश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, समृद्धि और नियमों पर आधारित व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं. वे अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार नौवहन कीस्वतंत्रता का समर्थन करते हैं. अगले साल फिलीपींस आसियान का अध्यक्ष होगा, जिसके सफल संचालन के लिए भारत पूरी मदद देगा. पीएम मोदीने बताया कि दोनों देशों के बीच हर स्तर पर बातचीत और सहयोग जारी है. आज दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग, क्षेत्रीय मुद्दों और अंतरराष्ट्रीयपरिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की. इस बैठक में भारत-फिलीपींस संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का फैसला किया गया है. इससाझेदारी को सफल बनाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना भी बनाई गई है. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 3 अरब डॉलर से अधिक हो गयाहै। इसे और मजबूत करने के लिए भारत-आसियान फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की समीक्षा जल्द पूरी करने और द्विपक्षीय प्रेफरेंशियल ट्रेड एग्रीमेंट पर काम करनेका निर्णय लिया गया है.
सुरक्षा क्षेत्र में आएगी मजबूती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ वार्ता की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीचरक्षा संबंध दिन-ब-दिन मजबूत हो रहे हैं. जो गहरे विश्वास का प्रतीक हैं। दोनों देश समुद्री राष्ट्र हैं. इसलिए समुद्री सहयोग जरूरी और स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि पहली बार, भारतीय नौसेना के तीन जहाज फिलीपींस में हो रही नौसेना अभ्यास में भाग ले रहे हैं जिसमें भारत का हाइड्रोग्राफी जहाजभी शामिल है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन भारत-फिलीपींस के द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक है. अब दोनों देशों के रिश्ते रणनीतिकसाझेदारी के स्तर पर पहुंच रहे हैं, जिससे रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में मजबूती आएगी. पिछले कुछ वर्षों में व्यापार, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य, खाद्यसुरक्षा और विकास साझेदारी जैसे क्षेत्रों में बहुत प्रगति हुई है. अगले पांच वर्षों के लिए एक कार्य योजना बनाई गई है फिलीपींस जुलाई 2027 तकभारत का देश समन्वयक होगा और 2026 में वह आसियान के अध्यक्ष पद का संचालन करेगा. पीएम मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात केदौरान भारत फिलीपींस के रिश्ते के 75 साल पूरे होने का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस साल भारत और फिलीपींस के बीच राजनयिक रिश्तों को75 साल पूरे हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि भले ही हमारे कूटनीतिक रिश्ते नए हों, लेकिन हमारी संस्कृतियों का जुड़ाव बहुत पुराना है। फिलीपींस मेंरामायण की कहानी ‘महारादिया लवाना’ इसका बड़ा उदाहरण है, जो हमारी सदियों पुरानी सांस्कृतिक कड़ी को दर्शाता है.