
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये किबाढ़ शरणालय में महिला सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए. वहीं बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराने और रेस्क्यू कार्य में छोटी-मझली नाव का प्रयोगन करने के सख्त हिदायत भी दी. वह रविवार को अपने सरकारी आवास पर बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य की समीक्षा कर रहे थे. सीएम ने कहा किक्षति ग्रस्त मकानों का तत्काल सर्वे कर प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास व जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया जाए. बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिन चीजों की आवश्यकता हो, उसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को तत्काल बताएं ताकि उन चीजों की उपलब्धता सुनिश्चितकी जा सके वाले बच्चों के लिए दूध की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.
तिरंगा को जाना है फहराया
कोई भी व्यक्ति जर्जर भवन में न रहे, उसे बिना देर किये बाढ़ शरणालय में शिफ्ट किया जाए.
सीएम ने रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 8 अगस्त की सुबह से 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक यूपीएसआरटीसी व नगरीय बस सेवा की बसों मेंमाताओं-बहनों को निःशुल्क यात्रा की घोषणा करने के साथ पर्याप्त मात्रा में बसें संचालित करने को कहा उन्होंने कहा कि आगामी 14 अगस्त कोविभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकली जाए. स्कूल, कॉलेजों,डिग्री कॉलेजों व अन्य संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करें. आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य रूप से सभी जगह तिरंगा फहराया जाए तथा राष्ट्रगान गया जाए। हर घर तिरंगा अभियानकी समीक्षा करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान से हर नागरिक को जुड़ना चाहिए. विगत वर्षों में यूपी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस वर्ष प्रदेश में4.60 करोड़ तिरंगों को फहराया जाना है.
महोत्सव आयोजित करने का है लक्ष्य
आगामी 8 अगस्त तक तिरंगा बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए. 9 अगस्त से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, तिरंगा महोत्सव व मेला का आयोजनहो. सीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मानक के अनुरूप ही स्कूलों की पेयरिंग की जाए. इस कार्य मेंअनियमितता बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसानों कोउनकी जरूरत के अनुसार तय रेट पर फर्टिलाइजर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए. रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा देते हुए योगी सरकार नेआठ अगस्त से लेकर दस अगस्त तक महिलाओं का परिवहन निगम की बसों में सफर फ्री कर दिया है। रक्षाबंधन (8–10 अगस्त) महिलाओं को यूपीपरिवहन निगम और नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा; तिरंगा यात्रा एवं अभियान की योजना, 4.60 करोड़ तिरंगा तक महोत्सव आयोजित करने का लक्ष्यहै.